
नगरपालिका प्रीमियर लीग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
अनूपपुर। नगर पालिका बिजुरी द्वारा नपा प्रीमियर लीग वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जो तीन दिनों तक आयोजित रहा। 12 से 15 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता को श्रमिक सदन खेल मैदान माइनस कॉलोनी में आयोजित कराया गया। जिसमें 12 टीमों कोतमा, बिजुरी, अनूपपुर, सी सेक्टर राजनगर, बिजुरी मार्केट, लहसुई, छतई, कंचनपुर, राजेंद्रग्राम, जलसार तथा जैतहरी की टीमों ने हिस्सा लिया। सेमीफाइनल मैच में सी सेक्टर, बिजुरी, कंचनपुर तथा अनूपपुर की टीमों ने जगह बनाई। वहीं सीनियर ग्रूप में सी सेक्टर एवं बिजुरी के बीच मैच खेला गया, जिसमें बिजुरी की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर फाइनल मैच जीता। वहीं जूनियर ग्रूप में राजनगर, बिजुरी, सी सेक्टर एवं राजनगर(बी) की टीमों ने सेमी फाइनल मैच में अपना स्थान बनाया और फाइनल मुकाबला राजनगर तथा बिजुरी के मध्य खेला गया। इसमें बिजुरी की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। तीसरा मैच बालिका वर्ग में खेला गया, जिसमें विवेकानंद क्लब बिजुरी एवं बिजुरी(बी) टीम के मध्य खेले गए मैच में विवेकानंद बिजुरी की टीम ने फाइनल मैच में अपना कब्जा जमाया।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडय़िों को आयोजन समिति के द्वारा पुरस्कृत किया गया। जिसमें जूनियर वर्ग में बेस्ट स्पाईकर राहुल, बेस्ट लिफ्टर अंकित यादव, बेस्ट डिफेंडर साहिल। वहीं सीनियर वर्ग में बेस्ट स्पाइकर अजय द्विवेदी, बेस्ट लिफ्टर रमेश, बेस्ट डिफेंडर संजय सिंह तथा बालिका वर्ग में बेस्ट ऑल राउंडर श्रुति पांडे को घोषित करते हुए पुरस्कृत किया गया।
यह रहे उपस्थित:
फाइनल मैच के दौरान एसडीएम कोतमा ऋषि सिंघई, नपा अध्यक्ष पुरुषोत्तम सिंह, उपाध्यक्ष सतीश शर्मा, आनंद मिश्रा, गया बोध मिश्रा, रंनू सिंह, मुकेश जैन सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर में पहली बार नगर पालिका के द्वारा आयोजित इस खेल प्रतियोगिता की एसडीएम ऋषि सिंघाई ने सराहना करते हुए ऐसे आयोजन आगामी समय में भी करने के लिए प्रोत्साहित किया है।
----------------------------------------------
Published on:
17 Jan 2021 10:47 am

बड़ी खबरें
View Allअनूपपुर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
