3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी विरोधी कार्य करने वाले कांग्रेसी पदाधिकारियों को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता

10 दिग्गज कार्यकर्ता खेमे से बाहर, दो विश्वासपात्र बने ब्लॉक अध्यक्ष

less than 1 minute read
Google source verification
Earthquake: कोरोना, सीमा विवाद, चक्रवात के बाद अब भूकंप का खतरा

Earthquake: कोरोना, सीमा विवाद, चक्रवात के बाद अब भूकंप का खतरा

अनूपपुर। अनूपपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक बिसाहूलाल सिंह के भाजपा में शामिल होने तथा उनके साथ सहयोगी रहे कार्यकर्ताओं द्वारा भी कांग्रेस पार्टी को त्याग कर भाजपा में शामिल होने से खफा मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ऐसे पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मप्र कांंग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने ४ जून को जारी अपने आदेश पत्र में १० कांग्रेस के दिग्गज माने जाने वाले कांग्रेसी पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जारी आदेश पत्र में उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी ने कहा कि अनूपपुर जिला कांग्रेस कमेटी से प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों जो पार्टी विरोधी कार्य करने एवं भाजपा में शामिल हुए है, उन्हें कांग्रेस पार्टी तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित करती है। निष्कासित सदस्यों में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, मंगलदीन साहू, नवल किशोर सर्राफ, श्याम कुमार गुड्डू चौहान, रफी अहमद, उदयप्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष पसान सुमन गुप्ता, राजेन्द्र गुप्ता, अनिल कुमार पटेल, शिवप्रसाद सोनी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस ने करतार सिंह को अनूपपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा रूपेश कुमार मिश्रा को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जमुना बदरा का अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस द्वारा निष्कासित किए गए कांग्रेसी पदाधिकारियों के बाद जिले में राजनीति बाजार में सरगर्मी आ गई है।
--------------------------------------------

Story Loader