scriptइन राशि वालों का आज धन का व्यय हो सकता है, वाणी पर संयम रखें | today rashifal according to Astrologer | Patrika News
अनूपपुर

इन राशि वालों का आज धन का व्यय हो सकता है, वाणी पर संयम रखें

जानें आज का राशिफल

अनूपपुरJun 23, 2019 / 12:14 pm

amaresh singh

today rashifal according to Astrologer

इन राशि वालों का आज धन का व्यय हो सकता है, वाणी पर संयम रखें

अनूपपुर। ग्रहों की चाल के अनुसार राशिफल प्राप्त होता है। आज मेष राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा रहेगा। वृष राशि वालों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। मिथुन राशि वालों के लिए पूरा दिन असमंजस भरा रहेगा। पं आनंद शास्त्री से जानें आज का राशिफल ।


मेष

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरूरी काम आज टाइम से पूरा हो जाएगा। आज किसी जरूरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है आज उन्हें काफी धनलाभ होगा, आप माला-माल हो जाएंगा। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा। नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरु कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। बाहरी चीज़ों को खाने से बचें। मां काली की पूजा करें, आतंरिक बल में बढ़ोतरी होगी

15 दिन में 22 दुष्कर्मियों को सलाखों तक पहुंचाया, ये आरोपी दुष्कर्म के मामले में पुलिस को चमका दे रहे थे

वृष

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनाएं आएंगी। अगर आप बेरोजग़ार है तो आज आपको रोजगार के सुनहरे अवसर प्राप्त होगें। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें। रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष बेहद मज़बूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र आज किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं, अपने से साथ लौंग के पांच दाने लेकर जाएं सफलता जरूर मिलेगी। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्टनर से मन की बात कह सकते हैं। बहते पानी में नारियल प्रवाहित करें मनोकामनाएं पूरी हो जाएंगी।

सड़क हादसे में दो की मौत, चार गंभीर

मिथुन

आज मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। कहीं खुशी और कहीं गम की स्थिति के कारण पूरे दिन असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी भी नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन उचित नहीं है। मानसिक अशांति और उद्वेग आपके मन पर छाया रहेगा। आकस्मिक धनखर्च हो सकता है।

दादी-नातिन की हत्या, पांच दिन बाद मिली लाश, कुएं में फेंका बच्ची का शव

कर्क

आज वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं और स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतें। बिना सोच-विचार के आज कोई कार्य न करें। घर का माहौल सही रहे, इसका ध्यान रखें। परिजनों के साथ मनमुटाव होने की आशंका है। धन का व्यय हो सकता है। आज आपमें आनंद एवं स्फूर्ति का अभाव हो सकता है।

 

सिंह

जीवनसाथी और प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा, उनकी राय पर ध्यान दें। भावनात्मक संबंध स्थापित होंगे। भाई-बंधुओं के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। उनसे लाभ भी होगा। मित्रों और स्वजनों के साथ मुलाकात होगी। कार्य सफलता से मित्र प्रसन्न होंगे। कला के क्षेत्र में रुचि रहेगी।

कन्या

विरोधियों की आलोचना के प्रति ध्यान न दें। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। अचानक कोई शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। परिजनों के साथ आनंद और सुखपूर्वक समय बीतेगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। प्रवास की योजना बन सकती है। वाद-विवाद से बचें, अन्यथा हानि हो सकती है।

रिश्तेदार ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, बहला फुसलाकर ले गया था अपने साथ

तुला

योग्यता के अनुसार मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान से सुख प्राप्त होगा। यात्रा में सफलता के योग बन रहे हैं। आर्थिक विषयों पर व्यवस्थित योजना बना सकेंगे। प्रियपात्रों के साथ आनंदपूर्वक समय बीतेगा। आभूषण, आमोद-प्रमोद के साधन एवं मनोरंजन के पीछे धन खर्च हो सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। वृश्चिक:आज आपकी मानसिक प्रवृत्ति नकारात्मक हो सकती है। क्रोध एवं आवेश से बचें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से बचें तभी दिन की शुभता प्राप्त होगी। प्रतिकूलता का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक खर्च हो सकता है। ईष्ट देवता के ध्यान से समस्याओं का निवारण होगा।

धनु

आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रिय व्यक्तियों के साथ मुलाकात यादगार रहेगी। यात्रा मंगलमय रहेगी। आज सभी कार्य पूर्ण होंगे और दिन शुभ रहेगा। गृहस्थ जीवन का संपूर्ण आनंद आप ले सकेंगे। मित्रों के साथ सुंदर स्थल पर प्रवास का आयोजन होगा। आय में वृद्धि के योग हैं। अच्छा भोजन मिल सकता है।

मकर

आज अचानक धन लाभ के योग है। कोई नया कार्य या प्रोजेक्ट शुरू करना लाभदायक रहेगा। मौके बार-बार आपके दरवाजे पर दस्तक नहीं देंगे। व्यापार के लिए यात्रा करने से लाभ होगा। उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। संतान की पढ़ाई के संबंध में आपको संतोष का अनुभव हो सकता है। सगे-संबंधी एवं मित्रों से लाभ होगा।

बंद हो गया गरीबों की थाली का राशन, भरी दोपहरी में भूखे पेट लौटने लगे श्रमिक

कुंभ

आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा और कार्य सिद्धि का दिन है। मन और चित्त दोनों से आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। मानसिक भार आज हल्का रहेगा। आज प्रत्येक कार्य में सरलता से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में उच्चाधिकारियों की प्रसन्नता के कारण प्रमोशन के योग हैं। धनप्राप्ति का योग है। गृहस्थ-जीवन में आनंद प्राप्त होगा।

 

मीन

आज धन के अपव्यय का योग है, किसी को उधार न दें, अन्यथा धन वापस मिलने में दिक्कत हो सकती है। यात्रा करने से परहेज करें, हानि हो सकती है। मानसिक तनाव से बचें, असंतोष छोड़कर आत्म संतोषी बनें। व्यापारी वर्ग को पुरानी उगाही का धन मिल सकता है। स्वास्थ्य के विषय में संभलकर रहें। अनैतिक कामवृत्ति पर संयम रखें।

Home / Anuppur / इन राशि वालों का आज धन का व्यय हो सकता है, वाणी पर संयम रखें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो