1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अनूपपुर

Video Story : मिनरल वाटर की आड़ में की जा रही थी गांजे की तस्करी, 478 किलो गांजा किया जब्त

वाहन छोडकऱ फरार हुए दोनों आरोपी

Google source verification

कोतमा. फुनगा चौकी पुलिस ने काफी मात्रा में गांजा जब्त किया है। बताया जाता है कि मिनरल वाटर की आड़ में गांजा की तस्करी मालवाहक के माध्यम से की जा रही थी। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए 478 किलो गांजा गांजा पकड़ा है। इसकी कीमत लगभग 57 लाख 38 हजार रुपए बताई जा रही है। वहीं आरोपी फरार हो गए। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थी कुछ लोग सफेद रंग के मालवाहक में मिनरल वॉटर की बॉटल से छिपा कर अवैध मादक पदार्थ गांजा कोतमा से अनूपपुर की ओर ले जाने वाले है। चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक ने पुलिस टीम के साथ कोतमा से अनूपपुर जाने वाले मार्ग में औद्योगिक केन्द्र कदमटोला के पास घेराबंदी कर कोतमा की ओर से आने वाले पिकअप वाहन को रुकने का संकेत दिया। वाहन को कुछ दूरी पर रोड के किनारे लगाकर वाहन चालक व एक अन्य आरोपी झाडिय़ों के बीच से गोड़ारु नदी के रास्ते फरार हो गऐ। पुलिस टीम द्वारा वाहन की तलाशी लेने पर पिकअप वाहन में मिनरल वाटर के बॉटल दिखे। इन्हें हटाने पर 15 प्लास्टिक की बोरियों में कुल 478 किग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 57 लाख 38 हजार 400 रुपए एवं वाहन कीमती लगभग 08 लाख रुपये पुलिस टीम ने जब्त किया है। इस मामले में पुलिस ने धारा 8/20बी एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण अनुसंधान में लिया गया है। अवैध मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त पिकअप वाहन में सवार वाहन चालक एवं एक अन्य फरार आरोपियों तथा पिकअप वाहन के मालिक की तलाश जारी है। उक्त प्रकरण में फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अति.पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डी.सी.सागर ने 30 हजार इनाम घोषित किया है। इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक, सुरेश अहिरवार, सपन नामदेव, प्रभाकर पटेल, सुजीत सिंह, राकेश कनासे, अंजनी गौतम शामिल रहे।