हालांकि जिले में एक दिन पहले सिर्फ दो घंटे ही बारिश हुई और दूसरे दिन पानी रुक गया। इससे उफान पर आईं जिले की नदियों का उफान शांत हो गया है, लेकिन नदियों की धार अभी चालू है। इससे अब फिर से तेज बारिश होने पर बेतवा नदी में बहाव और तेज हो सकता है। राजघाट बांध से जिले में जिले सहित अन्य जिलों और उप्र में हजारों हेक्टेयर जमीन की सिंचाई होती है, वहीं पूरा भरने पर बांध में बिजली उत्पादन यूनिट भी शुरू हो जाती है, इससे बांध से बिजली उत्पादन भी किया जाता है।