8 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

International Women’s Day: करीला धाम मेले में आएंगे CM, महिलाएं संभालेंगी आयोजन की बागडोर

International Women's Day: सीएम मोहन यादव माता जानकी के दर्शन कर जिलेवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात देंगे। यह पूरा आयोजन नारी शक्ति को समर्पित रहेगा।

4 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav Karila Dham Mela visit on International Women's Day rangpanchmi mp news

CM Mohan Yadav Karila Dham Mela visit (फोटो- Patrika.com)

CM Mohan Yadav Karila Dham Mela visit: रंगपंचमी के उल्लास के बीच मां जानकी के धाम करीला में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) की गूंज रहेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करीला पहुंचेंगे। यहां वे न केवल माता जानकी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे, बल्कि जिलेवासियों को कई विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। आज का यह पूरा आयोजन नारी शक्ति को समर्पित रहेगा, जहां मंच के संचालन से लेकर अतिथियों के स्वागत तक की पूरी बागडोर महिलाओं के ही हाथों में होगी। पहले ही दिन करीब ढाई लाख श्रद्धालु करीला पहुंच गए और इसके लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। रविवार को 20 से 25 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए पहाड़ी पर मंच और हेलीपैड तैयार किया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव यहां महिला स्वसहायता समूहों द्वारा लगाई गई विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे। इसके बाद वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में मिसाल पेश करने वाली महिलाओं को सम्मानित करेंगे। इस आयोजन को पूरी तरह वीमेन सेंट्रिक बनाने के लिए बड़ी संख्या में महिला अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। (MP News)

बुलावा तो आया, लेकिन सफर का साधन तय नहीं

कार्यक्रम में भीड़ जुटाने और नारी शक्ति की उपस्थिति दर्ज कराने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को भी बुलाया गया है। संगठन स्तर से उन्हें करीला पहुंचने का मैसेज तो दे दिया गया है, लेकिन मेले की भारी भीड़ के बीच वे किस वाहन से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेंगी, इसकी कोई पुख्ता जानकारी साझा नहीं की गई है। इस वजह से दूर-दराज से आने वाली महिलाओं में थोड़ा असमंजस बना हुआ है।

प्रभारी मंत्री सहित कई विधायक होंगे शामिल

इस आयोजन में प्रदेश के नवकरणीय ऊर्जा एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ला भी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उनका दोपहर एक बजे करीला पहुंचने और मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर ढाई बजे वापस भोपाल रवाना होने का कार्यक्रम है। इस दौरान प्रदेश सरकार के कई अन्य मंत्री और विधायक भी करीला में मौजूद रहेंगे।

9 मार्च तक चलेगा मेला

मां जानकी मंदिर करीला में 7 मार्च से रंगपंचमी मेला शुरू हो गया है जो 9 मार्च तक चलेगा। शनिवार को सुबह से ही बद्धालु व दुकानदार सामान लेकर पहुंनन्न शुरू हो गए, तो वहीं बड़ी संख्या में महिला-पुरुष पैदल ही करीला जाते दिखे। आज सुबह से श्रद्धालुओं के वाहनों की भारी भीड शुरू हो जाएगी। यहां मां जानकी के श्रद्धालु दर्शन करेंगे और लव-कुश के जन्म के उत्सव में शामिल होंगे। आइजी अरबिंद सक्सेना ने पहुंचकर मैले की सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

खुले मैदान में हजारों की संख्या में होंगे राई नृत्य

आज करीला में दुनिया का सबसे अनोखा रंगमंच सजेगा। जहां पर हजारों की संख्या में बुंदेलखंड के प्रसिद्ध राई नृत्य होंगे। जो किसी मंच पर नहीं बल्कि खुले आसमान में खेतों व पथरीली जगहों पर होगे। इससे पूरा करीला क्षेत्र सूबा से लेकर पूरी रात नगड़ियों की चाप और घुंघरुओं की संकार से गूंजेगा। इस दौरान मप्र व उत्तरप्रवेश के विभिन्न जिलों के साथ राजस्थान, छत्तीसगढ़ सहित करीब पांच से ज्यादा प्रवेशों के श्रद्धालु करीला आएंगे।

250 सीसीटीवी, चार ड्रोन व 1700 पुलिस जवान तैनात

रंगपंचमी नेले में सुरक्षा के भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। जहां पर 250 सीसीटीवी व बार ड्रोन के माध्यम से तो निगरानी की ही जाएगी। साथ ही 1700 पुलिस जवान तैनात किए गए हैं, जो दो शिफ्टों में ड्यूटी करेंगे। साथ ही आधुनिक सर्च लाइट के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी। विभिन्न स्थानों पर जहां पॉइंट लगाकर सुच्का लगाई गई है. वहीं कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। जहां से सीसीटीवी व ड्रोन के माध्यम से नजर रखी जाएगी।

क्यूआर कोडः स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

पुलिस ने इस बार श्रद्धालुओं के लिए मेले का एक क्यूआर कोड भी जारी किया है। जिसे मेला क्षेत्र में बैनरों पर लगाया गया है। एएसपी गजेंद्रसिंह कंवर का कहना है कि श्रद्धालु अपने मोबाइल पर इस क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो उन्हें पूरी लोकेशन दिखेगी। साथ ही उन्हें किस तरफ जाना है, इसका भी पता चलेगा। साथ ही पुलिस व स्वास्थ्य स्टॉलों के स्पॉट की भी जानकारी मिल सकेगी।

यह भी खास

मेले में पुलिस जपानों व अन्य विभागों सहित करीब तीन हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गाई है।

मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए जगह-जगह अंडरग्राउंड पाइप बिछाकर टॉटियां लगाई हैं, सरामा ही 250 टेंकर भी लगाए गए हैं।

करीब 10 एंबुलेंस और एकदर्जन फायर ब्रिगेड भी तैनात की गई है. साथ ही फायर सिलेंडरों की भी व्यवस्था की गई है।

वो अस्थाई अस्पताल, छह ओपीडी व 200 स्वास्थ्य स्टाफ की ड्‌यूटी लगाई गई है. आसपास की अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क किनारे की ग्राम पंचायतों व ग्रामीणों द्वारा टेंट लगाकर श्रद्धालुओं के लिए पेकजल व्यवस्था की जा रही है।

जिले में सड़क किनारे ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह चाय नाश्ता खीर व भंडारे की व्यवस्थाएं की गई है।

केवल ग्यालियर-चंबल नाहीं बल्कि सागर संभाग से भी जवान बुलाए गए हैं और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गाई है। जिसमें महिला-पुरुष अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि महिला श्रद्धालु को परेशानी न हो। मुख्यमंत्री भी आएंगे इसके लिए सुरक्षा बढ़ाई गई है। फायर ब्रिगेड व फायर सिलेंडरों की व्यवस्था की भी की है। हमारा उद्देश्य है कि श्रद्धालु आसानी से दर्शन कर सकें।- अरविंद सक्सेना, आइजी ग्वालियर (MP News)