1 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बुंदेलखंड में 200 साल पुराने रंगपंचमी मेले का होगा आयोजन, लाखों की संख्या में आएंगे श्रद्धालु

Rangpanchami Mela: मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार बल की संख्या में भारी इजाफा किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान चार एडिशनल एसपी, 20 डीएसपी और 70 निरीक्षकों के हाथों में होगी।

3 min read
Google source verification
security tightend by sp for karila dham rangpanchami mela of bundelkhand mp news

security tightend for karila dham rangpanchami mela (Patrika.com)

MP News: बुंदेलखंड की आस्था के केंद्र, मां करीला धाम में लगने वाले रंगपंचमी मेले के लिए पुलिस ने सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। 7 से 9 मार्च तक चलने वाले इस महाकुंभमें देश-प्रदेश से जुटने वाली लाखों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एसपी राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में बहुस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है।

अशोकनगर में होने वाले इस मेले की संवेदनशीलता को देखते हुए इस बार बल की संख्या में भारी इजाफा किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था की कमान चार एडिशनल एसपी, 20 डीएसपी और 70 निरीक्षकों के हाथों में होगी। इनके साथ जिला पुलिस, महिला बल, एसएएफ, होमगार्ड और एसडीआरएफ के करीब 1700 जवान चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेंगे। पूरे मेला क्षेत्र को सेक्टर और उप-सेक्टर में बांटकर हर कोने की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।

आसमान से तीसरी आंख और जमीन पर डॉग स्क्वाड

तकनीकी रूप से इस बार मेला बेहद हाईटेक होने जा रहा है। मंदिर और मेला क्षेत्र में आसमान से हर हलचल पर चार ड्रोन कैमरों के जरिए नजर रखी जाएगी। वहीं पूरे क्षेत्र में करीब 250 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से कंट्रोल रूम से मेला क्षेत्र की मॉनीटरिंग होगी। हाईपावर सर्च लाइट, साथ ही किसी भी आपात स्थिति के लिए अपराध नियंत्रण दस्ता, पैदल गश्ती दल, बाइक क्विक रिस्पॉन्स टीम और मोबाइल पेट्रोलिंग यूनिट तैनात रहेंगी। साथ ही संदिग्ध वस्तुओं और असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए बीडीडीएस टीम और डॉग स्क्वाड को भी तैनात किया गया जाएगा।

मंदिर दर्शन एवं राई नृत्य व्यवस्था

मंदिर परिसर में भीड़ नियंत्रण हेतु चरणबद्ध दर्शन व्यवस्था लागू रहेगी। प्रसाद व एवं पूजा सामग्री चढ़ाने मंदिर के बाहर पृथक निर्धारित स्थान बनाए गए है। पारंपरिक राई नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम मंदिर परिसर से पृथक स्थान पर आयोजित किए जाएंगे।

नई सुविधाः क्यूआर कोड स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

इस बार पुलिस ने मेले को हाइटेक बनाने के लिए नई सुविधा की है। एएसपी गजेंद्रङ्क्षसह कंवर ने बताया कि मेले के लिए इस बार क्यूआर कोड जारी किया गया है। श्रद्धालु जैसे ही मोबाइल पर इस क्यूआर कोड को स्कैन करेंगे तो उन्हें मेले व ट्रेफिक के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी। जिसमें वन-वे. टू-वे मार्ग और नए वैकल्पिक मार्ग की पूरी जानकारी मिलेगी। साथ ही यह भी पता चलेगा कि कहां पर पुलिस चौकी व मेडिकल सुविधा मौजूद है।

यातायात का वन-वे प्लान, जाम से मिलेगी मुक्ति

अशोकनगर मार्गः वाहन कानीखेड़ी पार्किंग में खड़े होंगे, वापसी नए वैकल्पिक मार्ग जमुनिया-पीपलखेड़ा से होगी।

सिरोंज मार्गः वाहनों के लिए कानीखेड़ी में पार्किंग और निकासी के लिए अलग द्वार तय किए गए हैं।

मुंगावली/विदिशा मार्गः बमोरीशाला पार्किंग स्थल बनाया गया है, जहाँ से निकासी बगवा-गुपलिया मार्ग से होगी। सभी पार्किंग स्थलों से मंदिर तक का मार्ग पैदल मार्ग घोषित किया गया है. ताकि दर्शनार्थियों को असुविधा न हो।

मेले में यह भी रहेंगी व्यवस्थाएं

  • एक केंद्रीय मेला कंट्रोल रूम
  • खोया-पाया केंद्र
  • आठ पुलिस
  • सहायता केंद्र
  • अग्निशमन सेवा केंद्र
  • अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र
  • एंबुलेंस एवं आपात चिकित्सा सेवा
  • आठ जगह रिजर्व पुलिस पार्टी

श्रद्धालुओं के लिए जारी दिशा-निर्देश

  • केवल निर्धारित मार्गों से ही आवागमन करें, वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़े करें।
  • अपने सामान एवं मोबाइल की सुरक्षा स्वयं रखें, मंदिर परिसर में स्वच्छता रखें।
  • विस्फोटक, ज्वलनशील पदार्थ, हथियार एवं आपत्तिजनक वस्तुएं प्रतिबंधित हैं।
  • जरूरत पर पुलिस सहायता केंद्र या हेल्पलाइन 7587619200 पर संपर्क करें।
  • जुआ, सट्टा, शराब एवं अवैध मादक पदार्थ पूर्णतः प्रतिबंधित हैं।
  • बच्चों को अपने साथ रखें और भीड़भाड़ में धक्का-मुक्की न करें।
  • मेले में किसी शॉर्टकट एवं प्रतिबंधित मार्गों का उपयोग न करें। (MP News)