24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वरमाला के मंच से दूल्हे ने बांधा समां, गाया ‘दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है’ गाना, देखें वीडियो

mp news: वरमाला के मंच पर दूल्हे ने छेड़े सुर, 'दूल्हे का सेहरा' गाकर इंटरनेट पर छाया गुना का दूल्हा, वीडियो हुआ वायरल

less than 1 minute read
Google source verification
ashoknagar

viral video groom sings dulhe ka sehra

mp news: शादियों में अक्सर डीजे या बैंड की धुनों पर मेहमान थिरकते नजर आते हैं, लेकिन मध्यप्रदेश के अशोकनगर में हुई एक शादी का नजारा कुछ अलग ही था। यहां वरमाला के मंच पर खुद दूल्हे ने माइक संभाला और नुसरत फतेह अली खान का मशहूर गीत 'दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है' इतने सुरीले और सधे हुए अंदाज में गाया कि वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए। मेहमानों द्वारा रिकॉर्ड किया गया यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दूल्हे ने गाया 'दुल्हे का सेहरा सुहाना लगता है'

गुना की कोकाटे कॉलोनी के रहने वाले शिवाजी सुर्वे का विवाह 21 फरवरी को अशोकनगर में जिले के देसाईखेड़ा निवासी पद्मिनी के साथ संपन्न हुआ। वरमाला कार्यक्रम के दौरान दोस्तों की विशेष फरमाइश पर शिवाजी ने माइक हाथ में लिया और यह गीत गाना शुरू किया। जैसे ही उन्होंने सुर लगाए, शादी में आए मेहमानों ने अपने मोबाइल के कैमरे ऑन कर लिए। इंटरनेट पर शेयर होने के बाद इस वीडियो को अब तक करीब 40 लाख व्यूज मिल चुके हैं। इसे 2 लाख 10 हजार से अधिक लाइक्स और ढाई हजार से ज्यादा रिपोस्ट मिले हैं।

सरकारी नौकरी के साथ संगीत का भी जुनून

वीडियो में शिवाजी का आत्मविश्वास और उनकी आवाज की परिपक्वता के पीछे उनका लंबा रियाज है। शिवाजी वर्तमान में मध्य प्रदेश राज्य बीज निगम, भोपाल में कार्यरत हैं। सरकारी नौकरी के बावजूद उन्होंने संगीत के प्रति अपने जुनून को कायम रखा है। उन्होंने शास्त्रीय संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त की है और दा शिवाय नाम से अपना एक म्यूजिकल बैंड भी चलाते हैं। गायक होने के साथ-साथ वे एक बेहतरीन गीतकार और संगीत रचनाकार भी हैं। उनकी आवाज का खास टेक्सचर उनकी गायकी को एक अलग पहचान देता है।