2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भावुक हुए CM मोहन यादव, दीवारों पर लिखी इस लाइन ने खींचा ध्यान

CM Mohan Yadav- सीएम मोहन यादव हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने अशोकनगर आए थे। यहां उन्हें दीवार पर लिखी एक लाइन ने भावुक कर दिया।

2 min read
Google source verification
CM Mohan Yadav became emotional reading a line written on the walls in ashoknagar mp news

CM Mohan Yadav became emotional (फोटो- सीएम मोहन यादव फेसबुक पेज)

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 35 दिन के भीतर रविवार को दूसरी बार अशोकनगर जिले के मढ़ी महिदपुर गांव पहुंचे। वे यहां आरएसएस के बौद्धिक शिक्षण प्रमुख और भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए थे। इससे पहले मुख्यमंत्री 26 जनवरी को भी इस गांव में आए थे।

भावुक कर गई ये लाइन

गांव में प्रवेश के दौरान एक बेहद आत्मीय और भावुक नजारा देखने को मिला। यहां जगह-जगह दीवारों पर 'अम्मा राधे-राधे' लिखे पोस्टर लगे हुए थे। मुख्यमंत्री ने जब इन पोस्टरों को देखा, तो उन्होंने हितानंद शर्मा से इसके पीछे का कारण पूछा। इस पर शर्मा ने बताया कि उनकी माताजी का मथुरा-वृंदावन से गहरा आध्यात्मिक जुड़ाव था और वे साल के अधिकतर महीने वहीं गुजारती थीं। इसी स्नेह और भक्ति के कारण पूरा गांव उन्हें अम्मा राधे-राधे कहकर पुकारता था। उनकी इसी स्मृति को संजोने के लिए गांव वालों ने दीवारों पर यह शब्द अंकित किए हैं।

सीएम के साथ मौजूद थे ये नेता

मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, पूर्व मंत्री प्रभुराम चौधरी और गुना विधायक पन्नालाल शाक्य भी विशेष रूप से पहुंचे। दिग्गज नेताओं के आगमन को लेकर जिला प्रशासन सुबह से ही गांव में तैयारियों तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहा।

मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिवार से भेंट कर ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मुंगावली विधायक बृजेंद्रसिंह यादव, चंदेरी विधायक जगन्नाथसिंह रघुवंशी, पूर्व विधायक जजपालसिंह जज्जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अजयप्रतापसिंह यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष आलोक तिवारी सहित क्षेत्र के अन्य नेता उपस्थित रहे। (MP News)