2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बाइक सवार को बस ने रौंदा, श्रम मंत्री ने गाड़ी रुकवाकर पहुंचाया अस्पताल इलाज के दौरान मौत

ईसागढ़ रोड पर एक बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसी समय प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का काफिला वहां से गुजर रहा था उन्होंने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोका और उतरकर डायल 100 को बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजा...

2 min read
Google source verification
mp news

mp news

अशोकनगर. ईसागढ़ रोड पर एक बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसी समय प्रभारी मंत्री महेन्द्र सिंह सिसोदिया का काफिला वहां से गुजर रहा था, उन्होंने मानवता दिखाते हुए तुरंत अपनी गाड़ी रोका और उतरकर डायल 100 को बुलाकर घायल को जिला अस्पताल भेजा तथा कलेक्टर को सूचना देकर समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। हालांकि घायल की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी अनुसार पाकरोल निवासी कृपान सिंह पुत्र हरतूम सिंह यादव 45 बर्ष अपने घर जा रहे थे तभी शाम करीब 7 बजे पचलाना पेट्रोल पंप के पास यादव बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शिवपुरी की ओर जा रहे प्रभारी मंत्री के काफिले ने वाहन रोककर उन्हें अपने हाथों से उठवाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सिविल सर्जन डॉ. हिमांशु शर्मा के अनुसार उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।


MP Crime: यहां महिला से मारपीट
वहीं एक अन्य मामले में कचनार थाने के ग्राम बमनाई में एक महिला के साथ तीन लोंगों ने मारपीट कर दी। सुषमा पत्नि रमेश रघुवंशी ने बताया कि घर के बाहर झाडू लगाते समय कचरा पड़ोसी के घर चला गया जिससे नाराज होकर युधिष्ठर रघुवंशी, राजेन्द्र रघुवंशी व सुषमा रघुवंशी ने विवाद करते हुए मारपीट की और अश्लील गालियां दी।

गोबर थापने पर मारपीट
शाढ़ौरा थाने के ग्राम करदाई में गोबर थापने को लेकर तीन लोगो ंने एक महिला की मारपीट कर दी। मीना बाई पत्नि छतरसिंह यादव ने बताया कि राजाराम, भानू व रीना यादव ने पशुओं केेे गोबर को लेकर विवाद किया और उसे अश्लील गालियां देते हुए मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी।

महिला को डंडा मारा
चंदेरी थाने के मातामढ़ मोहल्ला मेें एक युवक ने एक महिला के साथ डंउे से मारपीट कर दी। प्रीति बाई कुशवाह ने बताया कि विष्णु कुशवाह ने अश्लील गालियां देते हुए मारपीट की और एक डंडा उसके हाथ पर मार दिया जिससे उसे हाथ में गंभीर चोट आई है तथाजान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच मे लिया।

Story Loader