30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Collector’s Instructions: गोशालाओं में पर्याप्त बिजली पानी व भूसा की व्यवस्था रखी जाए

कलेक्टर ने की गोशाला संचालन की समीक्षा: संचालन के लिए ग्रुप बनाए तथा जनभागीदारी से करें व्यवस्था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 5 May 2022, 11:38 PM IST

Collector's Instructions: गोशालाओं में पर्याप्त बिजली पानी व भूसा की व्यवस्था रखी जाए

Collector's Instructions: गोशालाओं में पर्याप्त बिजली पानी व भूसा की व्यवस्था रखी जाए

अशोकनगर. जिले में संचालित गोशालाओं के संचालन के लिए बेहतर व्यवस्था रखी जाएं। जिससे गोवंश को पर्याप्त मात्रा में पानी, भूसा, चारा उपलब्ध हो सके। यह बात कलेक्टर आर उमामहेश्वरी ने गुरुवार को गोशाला संचालन की समीक्षा बैठक में गोशाला संचालकों से कही।

कलेक्टर ने कहा कि गोशाला संचालन के लिए अच्छे प्रयास करें। इससे उत्कृष्ट गोशाला बन सकें। गोशालाओं में पर्याप्त पानी, बिजली एवं भूसा, चारा की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए। गोशाला संचालन व्यवस्था में लापरवाही करने पर संबंधित के विरूद्ध धारा 40 के तहत कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि गोशाला संचालन के लिए गोसेवा हेतु इच्छुक व्यक्तियों का ग्रुप बनाया
जाए। इससे इच्छुक व्यक्तियों द्वारा भूसा, चारा दान कर सकें। जनभागीदारी से गोशालाओं की व्यवस्था को और भी बेहतर बनाया जाए। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा गोशालाओं के लिए अनुदान राशि भी जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि सभी गोशालाओं के लिए चेप कटर, ओवर हेट टैंक, विद्युत कनेक्शन के लिए राशि जारी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि जो गोशालाएं सौलर पैनल लगवाने की इच्छुक है, वह सौलर पैनल लगवा सकती है। उन्होंने कहा कि आगामी बैठक में सभी गोशालाओं के संचालन की बेहतर प्रगति मिलना चाहिए।

ग्रामीणों से राय लेकर गोशाला संचालित करें

विधायक जजपाल ङ्क्षसह जज्जी ने कहा कि शासन द्वारा गोशालाओं को बेहतर बनाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। साथ ही समय समय पर राशि जारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि गोशाला संचालन के लिए ग्रामीणों को बुलाकर आमसभा का आयोजन किया जाए। इससे ग्रामीणों द्वारा गोशाला संचालन के लिए सुझाव लेकर कार्य किए जाएं। गोशाला के लिए जो राशि प्राप्त हुई है। ग्रामीणों से राय लेकर कि उस राशि को गोशाला संचालन के लिए खर्च करें। इससे गोसेवा संरक्षण के लिए बेहतर कार्य हो सकेगा। उन्होंने कहा कि गोशाला संचालन में अच्छा कार्य करने पर संबंधित गोशालाओं को पुरस्कृत कराया जाएगा। इस दौरान पशु उप संचालक डॉ. कल्पना दीवान, नीरज मनोरिया सहित अधिकारी कर्मचारी, सरपंच, सचिव व गोशाला संचालक उपस्थित रहे।

इधर, वेतन भुगतान न होने से नाराजगी

अशोकनगर. शिक्षा विभाग में 3 माह से वेतन का भुगतान विलंब से किया जा रहा है। अप्रेल माह के वेतन का भुगतान ५ मई तक नहीं हो सका है इससे विभाग के कर्मचारियों में नाराजगी है। अधिकारी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भटनागर ने शिक्षा विभाग पर मनमानी का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि बाबू एवं अधिकारियों की मनमानी के कारण कर्मचारियों के वेतन का भुगतान समय पर नही किया जा रहा है। ई-अपडेशन का बहाना बनाकर बाबू वेतन नही डाल रहे हैं, जबकि 70 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों का अपडेशन पूर्ण हो चुका है, उन्होंने बताया कि जिन का अपडेशन पूर्ण हो चुका है उनका वेतन तत्काल भुगतान किया जाना चाहिए, लेकिन फिर भी आज तक कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया है। इसकी अविलंब जांच होना चाहिए। दोषी बाबू एवं अधिकारियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाना चाहिए। उन्होंने ५ तारीख तक वेतन भुगतान न करने पर कलेक्टर से शिकायत की बात कही है।