
ashoknagar
अशोकनगर. पिपरई निवासी एक व्यक्ति ने शक के कारण पत्नी की नाक काट दी। गंभीर घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर उसके खिलाफ धारा 324, 498ए तथा 506बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सुनीता पत्नी अशोक अहिरवार निवासी पानी की टंकी के पास पिपरई ने बताया कि वह मोहल्ले के ही शीतल अहिरवार के साथ उसकी देवरानी रेखा की बेटी की शादी में गई थी। बाद में अशोक भी वहां पहुंचा और शादी के बाद वे तीनों वापस लौट आए। घर पहुंचकर अशोक पत्नी से झगड़ा करने लगा और लातों व चप्पलों से उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद भी उसका गुस्सा शांत नहीं हुआ तो उसने अपने दातों से सुनीता की नाक काट ली। उसने बताया कि वह शराब पीने का आदि है और आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। जिला चिकित्सालय के ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. एनके गोयल ने बताया कि पीडि़ता की नाक की प्लास्टिक सर्जरी करनी पड़ेगी। थाना प्रभारी रमाकांत भार्गव ने बताया कि पति ने ही उसे देवर की लड़की की शादी में बीना भेजा था और आकर संदेह के आधार पर उसके साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच में लिया है।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
