30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां स्ट्रॉन्ग रूम में बंद ईवीएम, सुरक्षा बलों की भी रहेगी पैनी नजर, जानिए क्यों…

नगर परिषद के 15 वार्डों में 13 जुलाई को होगा मतदान, 65 प्रत्याशी ठोक रहे ताल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 23 Jun 2022, 11:30 PM IST

यहां स्ट्रॉन्ग रूम में बंद ईवीएम, सुरक्षा बलों की भी रहेगी पैनी नजर, जानिए क्यों...

यहां स्ट्रॉन्ग रूम में बंद ईवीएम, सुरक्षा बलों की भी रहेगी पैनी नजर, जानिए क्यों...

अशोकनगर/ईसागढ़. 13 जुलाई को होने वाले नगर परिषद वार्ड के चुनाव के लिए प्रशासनिक स्तर से तैयारियां तेज हो गई हैं। गुरुवार दोपहर जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में ईवीएम का पहला रेंडमाइजेशन कर बैलेट मशीन और कंट्रोल यूनिट मशीनों को एसडीएम की सुपुर्दगी में दे दिया गया। उक्त ईवीएम को मॉडल स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखवा दिया गया। ईहीएम की निगरानी के लिए जहां एक-चार का गार्ड स्ट्रांग रूम के बाहर तैनात किया गया है। वहीं सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसके अलावा परिसर में एक रजिस्टर भी रखा गया है। जिस पर हर आने जाने वाले व्यक्ति की पूरी जानकारी रखी जाएगी।

नगर की सरकार चुनने के लिए नगर के लोग 13 जुलाई को मतदान करेंगे। मतदान के लिए 15 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। नायब तहसीलदार डीडी गोलिया ने बताया कि 15 मतदान केन्द्रों के लिए 46 कंट्रोल यूनिट जबकि 38 बैलिट यूनिट ईवीएम उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें रिजर्व रखी जाने वाली ईव्हीएम भी शामिल हैं। अधिकारियों की मानें तो मतदान के 24 घंटे पहले चुनाव के लिए बनाए गए कमीशन के सामने सभी ईवीएम का द्वितीय रेंडमाइजेशन कर ईवीएम पीटासीन अधिकारी के हवाले कर दी जाएंगी।

निगरानी में रहेंगी ईवीएम

ईसागढ़ एसडीएम और रिटर्निंग आफिसर विजय यादव के अलावा नायब तहसीलदार डीडी गोलया की उपस्थिति में सभी 84 ईव्हीएम को नगर के मॉडल स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया है। स्ट्रांग रूम में रखे जाने के बाद मुख्य दरवाजे को पर्ची लगाकर सील किया गया है। इसके अलावा ईवीएम की सुरक्षा के लिए एक-चार का गार्ड भी स्ट्रांग रूम के बाहर 24 घंटे के लिए तैनात किया गया है। यही नहीं छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखे जाने के लिए परिसर में चार सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। मतगणना स्थल और स्ट्रांग रूम पहुंचने वाले व्यक्तियों की जानकारी दर्ज करने के लिए एक रजिस्टर भी रखा गया है। इसके अलावा एसडीएम और तहसीलदार हर दिन नियमित रूप से निरीक्षण भी करेंगे।

नजर रखे जाने कैमरे भी लगाए गए

सभी ईवीएम को कड़ी सुरक्षा के बीच स्ट्रांग रूम में रखवा दिया गया है। द्वितीय रेंडमाइजेशन के बाद ईवीएम पीठासीन अधिकारियों को सौंपी जाएंगी। स्ट्रांग रूम का प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा हर दिन निरीक्षण भी किया जाएगा। इसके अलावा परिसर की हर गतिविधि पर नजर रखे जाने के लिए सीसीटीवी भी लगाए गए हैं।

विजय यादव, एसडीएम एवं रिटर्निग आफिसर ईसागढ़