30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Illegal possession: 25 बीघा जमीन पर चार लोग कब्जा कर उगा रहे थे फसल, फिर हुआ ऐसा….

अवैध कब्जा: करोड़ों की सरकारी जमीन पर था कब्जा, प्रशासन ने की कार्रवाई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 6 May 2022, 12:05 AM IST

Illegal possession: 25 बीघा जमीन पर चार लोग कब्जा कर उगा रहे थे फसल, फिर हुआ ऐसा....

Illegal possession: 25 बीघा जमीन पर चार लोग कब्जा कर उगा रहे थे फसल, फिर हुआ ऐसा....

अशोकनगर. जिस जमीन को सीएम राइज स्कूल व छात्रावास भवनों के निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है, उस पांच करोड़ रुपए कीमत की 25 बीघा सरकारी जमीन पर चार लोग अवैध कब्जा कर खेती कर रहे थे। साथ ही कुछ मकान भी बन गए थे। इससे प्रशासन जेसीबी लेकर पहुंचा और तारफेंङ्क्षसग व झोपड़ीनुमा कच्चे घरों को तोड़ दिया, साथ ही पास में स्थित दूसरी जमीन पर भी अतिक्रमण देख लोगों को जमीन खाली करने के निर्देश दिए।

मामला शहर में शंकरपुर टोरिया का है। जहां सर्वे क्रमांक 143 व 155 की रकबा 5.200 हेक्टेयर सरकारी जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर खेती की जा रही थी। तहसीलदार रोहित रघुवंशी राजस्व, पुलिस टीम व जेसीबी के साथ पहुंचे। जहां बादाम ङ्क्षसह पुत्र इमरत लोधी, संजू पुत्र गौरीशंकर लोधी, बलवंत ङ्क्षसह पुत्र सुमेर ङ्क्षसह लोधी और मुल्लू पुत्र गौरीशंकर लोधी का अवैध कब्जा था, जो लंबे समय से उस जमीन पर खेती कर रहे थे। प्रशासन ने जेसीबी की मदद से तारफेंङ्क्षसग व बागड़ तो तोड़ा व तीन कच्चे मकानों को भी धरासाई कर दिया। वहीं टोरिया के नीचे तरफ स्थित शासकीय जमीन पर भी लोगों ने डंडे व साडियां बांधकर अतिक्रमण कर लिया है और चार-पांच कच्चे मकान बना लिए हैं और कुछ निर्माणाधीन थे, जिन्हें प्रशासन ने तोड़ दिया। जिन घरों में परिवार रह रहे थे उन्हें तुरंत कब्जा हटाकर जगह खाली करने के निर्देश दिए।

तालाब की 20 बीघा जमीन पर हो रही थी खेती

मुंगावली में भी जेल तालाब की 20 बीघा शासकीय जमीन पर लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था और तालाब की जमीन पर वर्षों से खेती की जा रही थी। साथ ही इस बार भी गर्मी का मौसम शुरू होते ही कब्जेधारियों ने प्लाऊ भी कर दिया था। गुरुवार तो तहसीलदार दिनेश सांवले, राजस्व निरीक्षक रामकृष्ण अहिरवार राजस्व टीम के साथ पहुंचे और तालाब की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया। साथ ही अवैध कब्जेधारियों से लिखवाया कि वह इस जमीन पर फिर से कब्जा नहीं करेंगे। तहसीलदार का कहना है कि यदि फिर से कब्जा किया तो कार्रवाई की जाएगी।

5 दिन में 17 करोड़ की शासकीय जमीन मुक्त

जिले में सरकारी जमीनों पर कब्जा करने की होड़ जारी है। हालांकि प्रशासन ने सरकारी जमीन पर से कब्जे हटाकर उन्हें अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थिति यह है कि पिछले पांच दिन में जिले में 17 करोड़ रुपए कीमत की सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई जा चुकी है। जहां गुरुवार को मुंगावली व अशोकनगर में 5.60 करोड़ रुपए कीमत की 45 बीघा जमीन मुक्त कराई, तो इससे पहले ईसागढ़ में 11 करोड़ की जमीन अतिक्रमण मुक्त कराई थी और बुधवार को हसारी में भी 30 लाख की 8 बीघा जमीन से कब्जा हटवाया था।