
यहां खाली पड़े रहे सरकारी वेयर हाउस, जानिए क्या है मामला...
अशोकनगर. समर्थन मूल्य पर इस बार जिले में सरकारी खरीद पिछले साल की तुलना में 11 फीसदी भी नहीं हो सकी। खरीद कम होने की वजह से जिले के सरकारी वेयर हाउस खाली पड़े रहे, यदि इनमें गेहूं आता तो दो करोड़ रुपए किराया इन वेयर हाउसों को मिलता।
वेयर हाउङ्क्षसग के प्रबंधक एलएस रघुवंशी के मुताबिक जिले में ढ़ाई लाख ङ्क्षक्वटल क्षमता के 13 सरकारी वेयर हाउस हैं, जो सरकारी खरीद का गेहूं आने के लिए खाली पड़े रहे। जिले में 2.38 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद समर्थन मूल्य पर हुई, लेकिन केंद्र जिन प्राइवेट वेयर हाउसों के पास बनाए गए थे, माल उनमें ही रख दिया गया। प्रबंधक ने बताया कि अभी सरकारी वेयर हाउसों में 5 हजार मीट्रिक टन अनाज रखा है और 10 हजार मीट्रिक टन गेहूं हापिड का जमा होना है, जिसे हरियाणा सरकार खरीदकर रख रही है। इससे 13 सरकारी वेयर हाउसों में 10 हजार मीट्रिक टन की जगह खाली रहेगी, इससे वेयर हाउसों को इस बार करीब 50 लाख रुपए का नुकसान होगा।
इधर, रोजगार सहायक तो ज्वॉइन हुए ही नहीं, 25 सचिवों के भी स्थानांतरण
अशोकनगर. जिला पंचायत ने करीब दो महीने पहले सभी रोजगार सहायकों के अपनी मूल पंचायत में स्थानांतरण किए थे, लेकिन दो माह बीतने के बाद भी रोजगार सहायकों ने मूल पंचायतों में ज्वॉइन नहीं किया। वहीं जिला पंचायत ने जिले में 25 सचिवों के भी ट्रांसफर कर दिए हैं।
लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ 25 पंचायत सचिवों का जिला पंचायत सीईओ ने गुरुवार को अन्य पंचायतों में स्थानांतरण कर दिया है। जिसमें अशोकनगर जनपद क्षेत्र के शिवकुमार शर्मा, रामकृष्ण रघुवंशी, शिवराजङ्क्षसह रघुवंशी, परमालङ्क्षसह, राजेश रघुवंशी, ईसागढ़ क्षेत्र के प्रदीप राजौरिया, शशिकुमार मुदगिल, सुरेंद्र शर्मा, संजीव शर्मा, शिवनारायण जाटव, महेंद्रङ्क्षसह रघुवंशी, हारून खान व कमलङ्क्षसह, चंदेरी क्षेत्र के राजू यादव, इंद्रपाल सोलंकी, नरेंद्र सिख, संतोष अहिरवार, धर्मेंद्र तिवारी और मुंगावली क्षेत्र के कंछेदीलाल रजक, भूरी पाल, मनोज शर्मा, रामरतन यादव, आशिक मोहम्मद, खूबङ्क्षसह लोधी और मुन्नालाल रजक का नाम शामिल है।
Published on:
2 Jun 2022, 11:59 PM IST
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.