28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रामीण ने पटवारी पर लगाया 20 हजार लेने का आरोप

मुंगावली. विधायक महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा द्वारा शुक्रवार को तहसील सभागार में मुंगावली व पिपरई तहसील के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

praveen praveen

•

Updated: 22 Jul 2017, 12:08 AM IST

Ashoknagar, Tehsil auditorium, MLA, listened to pr

Ashoknagar, Tehsil auditorium, MLA, listened to problems, instructions to officials, Patwari

मुंगावली. विधायक महेन्द्रसिंह कालूखेड़ा द्वारा शुक्रवार को तहसील सभागार में मुंगावली व पिपरई तहसील के अधिकारियों की उपस्थिति में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। विधायक ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के तुरंत निराकरण के निर्देश दिए।

जनसुनवाई में उस समय हड़कंप मच गया जब पिपरई निवासी सुरेश कुमार ने रोते हुए अपनी परेशानी बताई कि पटवारी हल्का नम्बर 25 द्वारा 20 हजार रुपए लेने के बाद भी सीमांकन नहीं किया इस पर विधायक ने पटवारी से तुरंत पैसा वापस करने के लिए कहा जिस पर पटवारी फरियादी से यह कहता हुआ निकल गया कि कर ले शिकायत देखते हैं कौन मेरा क्या बिगाड़ता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यहां के पटवारी किस तरह मनमर्जी पूर्वक कार्य कर रहे हैं।


नप के कार्यों की हो उच्च स्तरीय जांच

जन सुनवाई में संतोष शर्मा एवं टीकाराम चौहान ने विधायक को आवेदन देते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य कराए गए हैं एवं भ्रष्टाचार किया गया है। नगर परिषद क्षेत्र में पूर्व से संचालित स्लाटर हाउस की जमीन विक्रय कर दी गई, जबकि विक्रय करने का अधिकार नगर परिषद को नहीं है। इसके अलावा लाखों रुपए की एलईडी लाइट खरीदकर भ्रष्टाचार किया गया है इसकी जानकारी आरटीआई से भी नहीं दे रहे हैं। इसके अलावा स्टेशन रोड निर्माण में, स्टेशन रोड पर अस्वीकृति के बाद भी पाइप लाइन डालना, शासकीय रास्ते को बंद करना सहित कई बिन्दुओं की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है।


बिजली कंपनी से जानी कार्रवाई

विधायक द्वारा बिजली कंपनी के अधिकारियों से पंचायतों में क्या कार्रवाई की जा रही है यह जानकारी ली। खोपरा गांव में आदिवासी के पोल उखाड़ दिए उसमें क्या कार्रवाई की गई, साथ ही काछी बरखेड़ा में दो वर्ष से बिजली क्यों बंद है इसकी जानक ारी ली।