2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिला अस्पताल में बढ़़ी मरीजों की संख्या

उल्टी-दस्त व वायरल फीवर के मरीजों की भरमार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Jagdeesh Ransurma

•

Updated: 23 Jul 2016, 11:19 PM IST

ashoknagar

ashoknagar


अशोकनगर. जिला अस्पताल में इन दिनों मरीजों की भरमार है। ओपीडी में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं, इसके साथ ही अस्पताल के सभी वार्ड मरीजों से फुल हैं। हालत यह है कि एक-एक पलंग पर दो-दो मरीजों को भर्तीकरना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में उल्टी-दस्त व वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।जिला अस्पताल के शिशु वार्ड सहित महिला व पुरुष वार्ड में भी मरीजों की संख्या पलंगों से अधिक हो गईहै।

शिशु वार्ड में एक-एक पलंग पर दो-दो बच्चे भर्तीहैं।एक ही स्टेंड पर तीन से चार बॉटल लटकी नजर आ रही हैं। इनमें बुखार के मरीजों की संख्या अधिक है।महिला वार्ड भी मरीजों से पूरा भरा हुआ है। ओपीडी में भी सुबह-शाम सैंकड़ों की संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं।प्रतिदिन करीब तीन से चार सौ मरीज अस्पताल में उपचार के लिए आ रहे हैं।बारिश के मौसम गंदे पानी व मक्खी-मच्छरों की संख्या भी बढ़ गईहै।जिसके कारण पेटसंबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में लोगों को खाने-पीने की चीजों का ढांककर रखना चाहिए और साफ-सफाईका ध्यान रखना भी जरूरी है।