11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

399 रुपए में मिल रहा 10 लाख का बीमा, 18 से 65 वर्ष के लोगों को फायदा

399 रुपए के प्रीमियम के साथ 10 लाख रुपए का बीमा होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
10lakh.jpg

अशोकनगर. महंगे प्रीमियम पर बीमा करवाने में असमर्थ लोगों के लिए डाक विभाग का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक एक विशेष सामूहिक दुर्घटना सुरक्षा बीमा कर रहा है। इसमें वर्ष में 399 रुपए के प्रीमियम के साथ 10 लाख रुपए का बीमा होगा। एक साल खत्म होने के बाद अगले साल यह बीमा रिन्यू करवाना होगा।

पोस्टमास्टर एनपी शर्मा ने बताया कि 18 से 65 वर्ष आयु के लोगों को यह सामूहिक दुर्घटना बीमा सुरक्षा मिलेगी। इसके तहत दोनों प्रकार के बीमा कवर में दुर्घटना से मृत्यु, स्थाई या आंशिक पूर्ण अपंगता, अंग विच्छेद या पैरालाइज्ड होने पर 10 लाख रुपए का कवर मिलेगा। साथ ही इस योजना का लाभ लेने वाले को दुर्घटना से हॉस्पिटल में भर्ती रहने तक का क्लेम भी मिल सकेगा। जिसमें इलाज के लिए 60 हजार रुपए तक का आईपीडी खर्च और ओपीडी में 30 हजार रुपए तक का क्लेम भी मिल सकेगा। 399 रुपए के प्रीमियम बीमा में इन सभी सुविधाओं के अलावा दो बच्चों की पढ़ाई के लिए एक लाख रुपए तक का खर्च, दस दिन अस्पताल में रोजाना का एक हजार खर्च, किसी अन्य शहर में रह रहे परिवार के लिए ट्रांसपोर्ट का 25 हजार रुपए तक का खर्च और मृत्यु होने पर अंतिम संस्कार के लिए 5 हजार रुपए तक का खर्च शामिल किया गया है। डाक विभाग द्वारा यह मिशन सुरक्षा अभियान अब सतत चलाया जाएगा। नजदीकी डाक विभाग में यह सुविधा मिलेगी।