30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलशयात्रा ने बदला पानी का समय, स्कूलों की जल्दी छुट्टी

पहली बार ऐसी कथा: भव्य-दिव्य कलश, यात्रा में आस्था अपार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Raju Sharma

•

Updated: 24 Nov 2022, 2:00 AM IST

कलशयात्रा ने बदला पानी का समय, स्कूलों की जल्दी छुट्टी

कलशयात्रा ने बदला पानी का समय, स्कूलों की जल्दी छुट्टी

अशोकनगर. शहर में बागेश्वरधाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री की श्रीमद्भागवत कथा गुरुवार से शुरू हो रही है। कथा से पहले बुधवार को 2100 कलशों की यात्रा निकाली गई। कलशयात्रा में 5 हजार से ज्यादा लोग उमड़े। एक किमी तक भीड़ नजर भीड़ की भीड़ को देखते हुए डीईओ के आदेश पर स्कूलों की 11 बजे ही छुट्टी कर दी गई। नपा ने भी शहर में 9 जगहों पर पेयजल सप्लाई के समय में बदलाव किया। इतनी ही नहीं कथा सुनने आने वाले श्रोताओं के लिए स्पेशल ट्रेन चलाई गई। पहली बार किसी कथा के लिए इतने बदलाव किए गए।

500 पुलिस जवान और 100 कैमरे करेंगे निगरानी
सुरक्षा के लिए कथा स्थल पर 500 पुलिस जवान तैनात रहेंगे। इसके अलावा 100 सीसीटीवी से निगरानी होगी। कथा में रोज हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचने का अनुमान है। कथा में आने वाले वाहनों से सडक़ें जाम न हों, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक प्लान तैयार कर लिया है। साथ ही सात पार्किंग स्थल और अलग-अलग मार्गों से आने वाले वाहनों के रूट भी तय किए गए हैं।

भीड़ इतनी कि थम गया शहर
शहर के तारवाले बालाजी मंदिर से कलश यात्रा शुरू हुईं। इसमें महिलाएं पीले व लाल वस्त्र पहनकर शामिल हुईं, साथ ही युवतियां सिर पर साफा व हाथ में भगवा ध्वज लेकर चलीं। 2100 कलशों की यह कलश यात्रा में करीब एक किमी तक भीड़ ही भीड़ नजर आई। इसके लिए शहर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, तो वहीं जगह-जगह रंगोलियां भी सजाई गईं। साढ़े तीन किमी चलकर यात्रा कथा स्थल पर समाप्त हुई। जहां से कलश यात्रा निकली तो वह सडक़ें करीब एक घंटे के लिए जाम हो गईं। साथ ही कथा स्थल पर इतनी भीड़ पहुंची कि पांडाल भी छोटा पड़ गया।

वाहनों के रूट भी बदल गए
गुना तरफ से आने वाले वाहन रातीखेड़ा व खैराभान से होकर पहुंचेंगे, दो व चार पहिया वाहन नवीन मंडी के अंदर पार्किंग व बस-ट्रैक्टर मंडी गेट के पीछे। आरोन तरफ से आने वाले वाहन भौंराकाछी होकर पहुंचेंगे, दो व चार पहिया वाहन नवीन मंडी के अंदर पार्किंग व बस-ट्रैक्टर मंडी गेट के पीछे। ईसागढ़, चंदेरी व पिपरई तरफ के वाहन पवारगढ़ से नवीन मंडी की पार्किंग में पहुंचेंगे, ट्रैक्टर व बसों की पार्किंग प्लॉटों में होगी। कचनार तरफ के वाहन नवीन मंडी की पार्किंग में, फुल हो जाने पर कचनार रोड स्थित प्लॉट में पार्किंग कराई जाएगी। मुंगावली, विदिशा रोड के वाहन पवारगढ़ से होकर नवीन मंडी पार्किंग पहुंचेंगे, फुल होने पर कचनार पार्किंग में रखे जाएंगे।