
15 लाख की बस में गुरुग्रंथ साहब को सजाकर 174 किमी लंबी नगर कीर्तन यात्रा निकाली
अशोकनगर. बैसाखी पर्व पर गुरुद्वारे में जहां तीन दिवसीय अखंड पाठ चल रहा है, तो वहीं बैसाखी से एक दिन पहले नगर कीर्तन ने पहली बार जिले का भ्रमण किया। 15 लाख की बस में गुरुग्रंथ साहब को सजाकर 174 किमी लंबी नगर कीर्तन निकाली गई। जिले में जगह-जगह अरदास हुई और जत्थे का स्वागत किया गया। वहीं देर रात नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारे में लौटा।
शनिवार को सुबह के समय शहर के गुरुसिंह सभा गुरुद्वारे से नगर कीर्तन शुरू हुई। जिसमें खुली जिप्सी में पंचप्यारों को सजाया गया और शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई नगर कीर्तन इमला पहुंची, जहां से ईसागढ़, महोली चंदेरी, हंसनगर, मुंगावली, बहादुरपुर, गीलारोपा, मोलाडेम, अथाईखेड़ा होते हुए रात में नगर कीर्तन वापस गुरुद्वारे पहुंची। जहां पर हजूरी रागी जत्था केज्ञानी विक्रांतसिंह, सतनामसिंह, गगनसिंह द्वारा कीर्तन की गई। वहीं रात आठ बजे से 12 बजे तक हजूरी डाडी जत्था ने गुरु इतिहास सुनाया।
आज सजेगा दीवान, स्टेडियम में होगी कबड्ड़ी
बैसाखी के अवसर पर गुरुद्वारे में रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक दीवान सजाया जाएगा। साथ ही बैसाखी पर गुरुद्वारे में चार जोड़ों की शादियां भी होंगी। इसके अलावा दोपहर दो बजे से शहर के संजय स्टेडियम में जत्थों द्वारा हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। साथ ही कबड्ड़ी प्रतियोगिता भी आयोजित होगी।
इधर, शोभायात्रा में ढोल नगाड़े पर थिरके युवा
अशोकनगर. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। रामनवमीं पर शनिवार सुबह से ही मंदिरों पर भक्तों की भीड़ देखने को मिली। साथ ही जगह-जगह मां शक्ति की उपासना और कन्याभोज सहित प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित हुए तथा जिले के शक्तिपीठों पर भक्तों की भारी भीड़ रही। सुभाषगंज हनुमान मंदिर से शहर में दोपहर १२ बजे से रामजन्मोत्सव मनाया गया। जिसके बाद दोपहर ३ बजे से शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा स्टेशन रोड़ होते हुए गांधीपार्क पहुंची जहां से मिलन तिराहा, विदिशा रोड़, लंबरदार गली, पुराना बाजार, प्रोसेसन रोड, बजरिया मोहल्ला, इंदिरा पार्क होते हुए वापिस मंदिर पर समापन किया गया। इस दौरान विशाल रथ में भगवान राम सीता, लक्ष्मण की प्रतिमा को सजाकर नगर भ्रमण कराया गया। इस दौरान जुलूस का स्वागत किया गया। वहीं रघुवंशी महासंघ द्वारा १११ दीपों से महाआरती की गई एवं पुष्प बर्षा की गई। शोभायात्रा का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कहीं फल तो कहीं ठंडाई एवं पानी के स्टाल लगाकर लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। भगवान राम की जगह-जगह आरती उतारी गई। वहीं देर रात तक मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही।
Published on:
14 Apr 2019 03:03 am
बड़ी खबरें
View Allअशोकनगर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
