15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परशुराम जयंती: दो साल बाद निकली शोभायात्रा, तो उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद ने किया डांस तो मंत्री-विधायक ने भी बरसाए फूल

दो साल बाद भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा निकली तो लोगों में काफी उत्साह दिखा

2 min read
Google source verification
परशुराम जयंती: दो साल बाद निकली शोभायात्रा, तो उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद ने किया डांस तो मंत्री-विधायक ने भी बरसाए फूल

परशुराम जयंती: दो साल बाद निकली शोभायात्रा, तो उमड़ा आस्था का सैलाब, सांसद ने किया डांस तो मंत्री-विधायक ने भी बरसाए फूल


अशोकनगर. दो साल बाद भगवान परशुरामजी की शोभायात्रा निकली तो लोगों में काफी उत्साह दिखा। शोभायात्रा में जहां सांसद ने लोगों के साथ जमकर डांस किया तो वहीं मंत्री व विधायक ने मंच से फूल बरसाए। साथ ही शहरवासियों ने भी स्टॉल सजाकर शोभायात्रा का स्वागत किया।
मंगलवार को शहर में भगवान परशुरामजी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह परशुराम धर्मशाला पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना हुई और इसके बाद सर्वब्राह्मण समाज ने शहर में भगवान की शोभायात्रा निकाली। हाथ में फरसा लेकर परशुराम रूप सजाकर बग्घी पर विराजमान किया गया। साथ ही महिलाएं पीले वस्त्रों और युवा सफेद वस्त्र व पीला साफा बांधकर हाथों में सांकेतिक अस्त्र-शस्त्र लेकर शामिल हुए। शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस धर्मशाला पहुंचकर शोभायात्रा समाप्त हुई। जिसमें बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए।
मंत्री, सांसद व विधायक ने एक मंच से बरसाए फूल-
शोभायात्रा में जहां युवाओं ने जमकर डांस किया तो वहीं सांसद केपी यादव भी युवाओं के साथ जमकर थिरके। वहीं मंत्री बृजेंद्रसिंह यादव, सांसद केपी यादव और विधायक जजपालसिंह जज्जी ने एक ही मंच से शोभायात्रा पर फूल बरसाए और स्वागत किया। वहीं शहरवासियों ने भी शहर में जगह-जगह स्टॉल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। साथ ही परशुुराम धर्मशाला पर भगवान की सामूहिक महाआरती भी हुई और प्रसाद वितरण हुआ।
अक्षय तृतीया: मटकों में चना के 4 दाने डाल जाना बारिश का अनुमान-
अक्षय तृतीया पर घर-घर में पूजा हुई और आधी रात को ही लोगों ने मिट्टी के नए बर्तनों को भरा व सुबह घरों पर पूजा की। इसके अलावा अक्षय तृतीया पर बरसात के मौसम में होने वाली बारिश का अनुमान जानने की पुरानी परंपरा है। इसके लिए लोगों ने अक्षय तृतीया पर भरे गए चार मटकों में चार विभिन्न रंगों के चना के दाने डाले, अलग रंग के चना को बारिश के अलग माह का नाम दिया गया और आज सुबह उनकी स्थिति जानकर बारिश के मौसम का अनुमान लगाया जाएगा।