15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपाई, बंद किए गेट तो नीचे बैठ डेढ़ घंटे दिया धरना

भाजपा का धिक्कार आंदोलन

2 min read
Google source verification
patrika news

रैली निकाल कलेक्ट्रेट पहुंचे भाजपाई, बंद किए गेट तो नीचे बैठ डेढ़ घंटे दिया धरना

अशोकनगर. किसानों की समस्याओं और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में भाजपा ने धिक्कार आंदोलन किया। रैली निकालकर कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां पुलिस ने कलेक्ट्र्रेट के गेट बंद कर दिए। इससे कार्यकर्ताओं ने नीचे जमीन पर ही बैठकर करीब डेढ़ घंटे तक धरना दिया। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद प्रदेश में फिर हमारा ही राज चलेगा।

ईसागढ़ नपाध्यक्ष भूपेंद्रनारायण द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि कर्जमाफी के नाम पर किसानों के साथ झूठा खेल खेला जा रहा है और प्रदेश में ट्रांसफर का कारोबार चल रहा है। पैसे लेकर अधिकारियों के ट्रांसफर किए जा रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस को भी पता चल चुका है कि लोकसभा चुनाव बाद प्रदेश में उनकी सरकार नहीं बचेगी। इसलिए प्रदेश सरकार अब अपने दिन गिनना शुरू कर दें। वहीं ग्वालियर से आए प्रभारी जयसिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में ट्रांसफर सरकार हो गई है और व्यवस्था बिगड़ रही है। उन्होंने कहा प्रदेश में एक मुख्यमंत्री नहीं है, कभी दिग्विजयसिंह दहाड़ लगाते हैं तो कभी सिंधिया। वहीं कभी पिछोर से आवाज आती है कि हमारा अधिकारी बदलो। प्रदेश की सरकार को भाजपा नहीं गिराएगी, बल्कि कांग्रेस खुद ही गिरा देगी। वहीं अन्य पदाधिकारियों ने भी धरने को संबोधित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धमेंद्र रघुवंशी, डॉ.केपी यादव, प्रतापभानसिंह, सुशीला साहू, शीला जाटव, पहलवान साहू, जयमंडलसिंह, तीर्थनारायण शर्मा सहित करीब डेढ़ सौ से अधिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस ने किसानों के रोक दिए रुपए

भाजपा ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसानों की कर्जमाफी नहीं हुई है और अभी कागजों में ही काम चल रहा है, किसान आज भी भ्रमित हैं कि उनका दो लाख रुपए माफ होगा या नहीं। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की छह हजार रुपए की राशि रोक दी और अब तक किसानों के खातें में राशि नहीं पहुंची। बेरोजगारों को चार हजार रुपए भत्ता भी नहीं मिलना शुरू हुआ। भावांतर योजना का 500 रुपए क्विंटल का भुगतान भी नहीं किया।

इधर, इंजन फेल होने से डेढ़ घंटे रुकी रही पैसेंजर

अशोकनगर. गुना जा रही पैसेंजर ट्रेन का इंजन फेल हो जाने की वजह से मुख्य ट्रेक पर ही करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही। इससे अन्य ट्रेनों की आवाजाही बंद हो गई और यात्रियों को परेशान होना पड़ा। हालांकि बाद में दूसरा इंजन आने के बाद ट्रेन वहां से रवाना हो सकी। मामला शनिवार सुबह का है। रातीखेड़ा स्टेशन से निकलने के बाद शाढ़ौरा पहुंचने से पहले ही बीना-गुना पैसेंजर का इंजन फैल हो गया। इससे ट्रेन मुख्य ट्रेक पर ही रुककर रह गई। हालांकि बाद में गुना से दूसरा इंजन मंगाया गया और इससे करीब डेढ़ घंटे की देरी के बाद ट्रेन रवाना हुई। इससे ट्रेन गुना देरी से पहुंच सकी।