30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ashoknagar News : अब कॉल करने वाला भी देख सकेगा एम्बुलेंस की लोकेशन, जानिए कैसे…

सुविधा: जिले को मिलीं 13 नई एंबुलेंस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 1 May 2022, 12:11 AM IST

Ashoknagar News : अब कॉल करने वाला भी देख सकेगा एम्बुलेंस की लोकेशन, जानिए कैसे...

Ashoknagar News : अब कॉल करने वाला भी देख सकेगा एम्बुलेंस की लोकेशन, जानिए कैसे...

अशोकनगर. शासन ने जिले को 13 नई एंबुलेंस दी हैं जो जिले में आ चुकी हैं। जिनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम है, इससे यह एंबुलेंस चलित आईसीयू की तरह काम करेंगी। साथ ही कॉल करने वाला व्यक्ति भी अपने मोबाइल पर यह देख सकेगा कि उसके द्वारा मंगाई गई एंबुलेंस रास्ते में कहां तक आ चुकी है।

सीएमएचओ डॉ. नीरजकुमार छारी के मुताबिक इन 13 एंबुलेंस में से 9 को जननी वाहन और चार को संजीवनी के रूप में जिले में चलाया जाएगा। साथ ही छह माह के अंदर 10-10 के स्लॉट में जिले को ऐसी ही 20 गाडियां और मिलना है। इससे जिले में 33 नई एंबुलेंस हो जाएंगी। साथ ही जिले में पूर्व से संचालित वाहन भी हैं। इससे जरूरत के समय देरी की समस्या नहीं होगी। जिला मैनेजर शिवांश श्रीवास्तव के मुताबिक इनकी लॉकेशन जहां भोपाल में तो देखी ही जा सकेगी, साथ ही कॉल करने वाले को मैसेज आएगा, जिससे वह लोकेशन को देख सकेगा। सीएमएचओ ने बताया कि इस गाड़ी को कॉल आते ही एक मिनट में मूव करना होगा।

आयुष्मान कार्ड धारकों को भी छोड़ेगी निजी अस्पताल

सीएमएचओ के मुताबिक शासकीय अस्पताल तक तो निशुल्क सुविधा रहेगी ही, साथ ही आयुष्मान कार्ड धारक को इलाज के लिए जरूरत के समय आयुष्मान संबंधित निजी अस्पताल तक भी यह एंबुलेंस छोडेंगी। शनिवार को मप्र पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम उपाध्यक्ष अजयप्रताप यादव, विधायक जजपालङ्क्षसह जज्जी, एसपी रघुवंशङ्क्षसह भदौरिया व सीएमएचओ डॉ.नीरजकुमार छारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इधर, 242 वकीलों ने किया मतदान, महेंद्र अध्यक्ष और रमेश बने सचिव

अशोकनगर. अभिभाषक संघ के चुनाव में 242 वकीलों ने मतदान किया। जिसमें 11 वोटों से जीतकर महेंद्र यादव अध्यक्ष चुने गए तो वहीं 36 वोट से जीतकर रमेश इटोरिया सचिव बने। अध्यक्ष पद पर कड़ी टक्कर रही और मतगणना के दौरान कशमकस की स्थिति बनी रही।
अशोकनगर अभिभाषक संघ का शनिवार को मतदान हुआ। जिसमें 255 वकील दर्ज थे, लेकिन मतदान 242 ने किया। अध्यक्ष पद पर महेंद्र यादव को 124 वोट और चंद्रशेखर साहू को 113 वोट मिले। वहीं सचिव पद पर रमेश इटोरिया को 138 व रामनिवास शर्मा को 102 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर पंकज श्रीवास्तव को 69 व राहुल मिश्रा को 53 वोट मिले, 16 वोट से पंकज श्रीवास्तव जीते। वहीं सहसचिव पद पर राजेश यादव को 138 व कपिल पांडे को 100 वोट मिले, राजेश यादव 38 वोट से जीते। मुख्य चुनाव अधिकारी चंद्रमोहन दुबे व सहायक चुनाव अधिकारी मांगीलाल सरवैया व महेंद्र यादव करमाई रहे।