घाटबमुरिया. बहादुरपुर थानांतर्गत स्टेट हाईवे नंबर 19 पर सड़क किनारे पांच दिन पुरान शव पड़ा मिला है।जिसकी पहचान रनवीर (27) पुत्रप्यारेलाल निवासी कुम्हर्रा के रूप में की गई है। परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मर्गकायम कर जांच में लिया है।
बहादुरपुर पुलिस शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर शव को पीएम के लिए भेजा गया। थाना प्रभारी अशोक बाबू शर्मा ने बताया की गीलारोपा गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह करीब 08.30 बजे मुंगावली रोड पर बंगला चौराहा और गीलारोपा के बीच सड़क किनारे शव पड़ा होने की सूचना दी थी।शव करीब चार से पांच दिन पुराना लग रहा हैऔर पूरी तरह से सड़ चुका है।जिसके कारण शव से बदबू भी आने लगी थी।
शव की शिनाख्त के लिए आसपास के गांवों में जानकारी दी गई।जिसके बाद ग्राम कुम्हर्रा निवासी बलवीर दांगी ने अपने भाईरणवीर के रूप में उसकी पहचान की।मृतक की पत्नि श्रृद्धा हाल निवासी बीना को भी बुलाया गया।उसने बताया कि मृतक 02 अक्टूबर को किशनसिंह दांगी के साथ घर से निकला था। उसके बाद से वापस नहीं लौटा और फोन भी बंद आ रहा था। रिश्तेदारों सहित अन्य कई जगह पूछताछ की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था।