30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां भीषण गर्मी ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

फिर बढ़ गई तपन व गर्म हवाएं भी हुई तेज, 2.6 डिग्री बढ़ा तापमान तो तीन दिन बाद फिर 44 डिग्री पार हुआ पारा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 19 May 2022, 11:25 PM IST

यहां भीषण गर्मी ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

यहां भीषण गर्मी ने झुलसाया, सड़कों पर पसरा रहा सन्नाटा

अशोकनगर. आसमान में छाए बादल छंटते ही सूरज ने फिर से तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिया है और तापमान में 2.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। इससे तीन दिन बाद फिर से पारा बढ़कर 44 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है। साथ ही 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं जारी रहीं।

गुरुवार को सुबह से ही आसमान साफ रहा और सुबह 9 बजे से सूरज की तपन तेज हो गई, वहीं साढ़े 9 बजे से गर्म हवाएं भी शुरू हो गईं। इससे दोपहर के समय दिन का अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जो सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। वहीं गर्म हवाओं का दौर आधी रात तक जारी रहा, इससे रात का न्यूनतम तापमान भी 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। तीन दिन से तपन कम हो गई थी, लेकिन गुरुवार से गर्मी में फिर से बढ़ोतरी हुई और बाहर निकलते ही गर्म हवाएं झुलसाती रहीं।

और बढ़ेगी गर्मी, 24 तक शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हल्के बादल छाने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई थी, लेकिन आसमान साफ होते ही फिर गर्मी बढ़ गई है। राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके से होकर गर्म हवाएं जिले में प्रवेश कर रही हैं, इससे जिले में गर्म हवाएं जारी हैं। इससे जिले में गर्मी और बढऩे का अनुमान है। साथ ही 24 मई तक मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है।

इधर, युवक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

अशोकनगर. गांवों में सब्जी बेचकर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। इससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, इलाज के लिए ले जाते समय उसकी मौत हो गई। हालांकि टक्कर मारकर भागे वाहन का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका।
मामला बहादुरपुर थाना क्षेत्र का है। जारोली निवासी 32 वर्षीय संजीव पुत्र परमाल अहिरवार गांव-गांव में फेरी लगाकर सब्जी बेचने का काम करता था। जो नयाखेड़ा और कोलुआ गांव में सब्जी बेचकर लौट रहा था, बनियाई रोड पर पावरहाउस के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर घायल हो गया, लोगों ने घायल को पड़ा देख डायल 100 को फोन किया, इससे उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई जितेंद्र ने बताया कि उसका भाई गांव-गांव में सब्जी बेचकर परिवार चला रहा था, जिसके दो बच्चे हैं, लेकिन वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।