10 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परेशानी बना जाम: जीप व कार निकलीं तो लगा जाम,डेढ़ घंटे तक फंसे रहे सैंकड़ों वाहन तो लोग परेशान

- एफओबी पर लगा जाम, दूसरे रास्तों वाहन किए डायवर्ट तो गलियां भी हुई फुल।- शहरवासी बोले: आए दिन शहर में ऐसी ही समस्या, फिर भी नहीं समाधान पर किसी का ध्यान।

3 min read
Google source verification
traffic jam

traffic jam


अशोकनगर. शहर में जाम की समस्या अब आम हो चुकी है। स्थिति यह है कि कार व जीप एक साथ एफओबी से निकलीं तो रास्ता बंद हो गया और आज लग गया। इससे करीब डेढ़ घंटे तक सैंकड़ों वाहन फंसे रहे। पुलिस ने एफओबी के नीचे अन्य रास्तों पर वाहनों को डायवर्ट किया तो अन्य रास्ते व गलियां भी वाहनों से फुल हो गईं। इससे दूसरे रास्तों पर भी निकलने लोगों को परेशान होना पड़ा।
मामला सुबह करीब 11 बजे का है। पछाड़ीखेड़ा रोड पर ट्रैक्टर-ट्राली आने व एफओबी से एक साथ दो-दो चारपहिया वाहन आने से रास्ता बंद हो गया। दोनों तरफ से वाहनों की संख्या बढ़ती गई और उसी समय स्कूली बच्चों से भरे ऑटो भी एफओबी पर आ गए। नतीजतन रास्ता पूरी तरह से जाम हो गया। इससे लोग निकलने के लिए लंबे समय तक परेशान होते रहे। दो-दो कार एक साथ खड़ी होने से साइडों में बाइक चालक फंसे हुए नजर आए, इससे दुर्घटना की आशंका बनी रही। इस दौरान गलत साइड से चलने वाले वाहन चालकों व चारपहिया वाहन चालकों से पुलिस की बहस हुई। वहीं पछाड़ीखेड़ा रोड पर भी सड़क जाम हो गई। चार-पांच पुलिस जवानों ने काफी मशक्कत के बाद धीमे-धीमे वाहन निकलवाए तब जाम खुल सका।
सभी वाहनों को प्रवेश की छूट, तो बढ़ी जाम की समस्या-
निर्माण के बाद एफओबी पर दोनों तरफ लोहे के एंगल लगा दिए गए थे और सिर्फ दोपहिया वाहनों को ही एफओबी से निकाला जाता था। वहीं एंगल लगे होने से चार पहिया वाहन व अन्य बड़े वाहन प्रवेश नहीं कर पाते थे। लेकिन करीब एक साल पहले एफओबी के दोनों तरफ से लोहे के एंगल हटा दिए गए। इससे एफओबी से सभी वाहन निकलने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि इसी वजह से एफओबी पर जाम की समस्या बढ़ी है और आए दिन ऐसे ही हालात बने रहते हैं।
समाधान: अंडरब्रिज निर्माण पूर्ण हो तो खत्म हो समस्या-
रेलवे लाइन के दूसरी तरफ कॉलोनियां व सभी सरकारी ऑफिस बन जाने से शहर में दो हिस्सों में बंटा हुआ है। पहले रेलवे फाटक से वाहन निकलते थे, लेकिन वर्ष 2016 में एफओबी बनकर तैयार हुआ तो रेलवे ने फाटक को बंद कर दिया। इससे एफओबी पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है, वहीं शहर में अंडरब्रिज का निर्माण धीमी गति से चल रहा है और पांच साल बाद भी अंडरब्रिज नहीं बन सका। शहरवासियों का कहना है कि अंडरब्रिज बनकर तैयार हो तो यातायात बंट जाएगा, इससे एफओबी पर जाम की समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन अंडरब्रिज निर्माण पूर्ण होता नजर नहीं आ रहा है।
यह भी खास-
- मंडी में अनाज की आवक बढ़ते ही समस्या और बढ़ जाती है, इससे पूरे गर्मी के मौसम में लोगों को एफओबी व सड़कों पर जाम की समस्या से जूझना पड़ेगा।
- शहर के गांधी पार्क से लेकर इंदिरा पार्क तक सुबह से लेकर देर रात तक लगातार जाम की स्थिति बनी रहती है और यहां से पैदल भी निकलना मुश्किल होता है।
- गांधी पार्क से पुराना बाजार रोड पर भी हर समय जाम की समस्या बनी रहती है, इससे शहर के लोगों को मुख्य सड़क की वजाय गलियों के रास्ते निकलना पड़ता है।
- वहीं अन्य कई सड़कों पर भी जाम दिनभर परेशानी बना रहता है, लोगों का कहना है कि वर्षों पुरानी इस समस्या के सुधार पर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं देते हैं।
स्पीक आउट-
एफओबी सिर्फ दोपहिया वाहनों लायक है, जिस पर चारपहिया वाहनों का प्रवेश बंद हो। चार पहिया वाहन के प्रवेश करते ही सैंकड़ों वाहन जाम में फंस जाते हैं। वहीं मंडी का सीजन शुरू हो जाने से समस्या और विकराल हो जाएगी।
कमल चौरसिया, शहरवासी
एफओबी पर जगह-जगह खतरनाक मोड हैं और आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना रहता है। आज भी लंबा जाम लगा रहा, इससे लंबे समय तक फंसे रहे।
विनोद नामदेव, शहरवासी