30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather News : ऊपरी हवा का चक्रवात तो छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी का अनुमान

मौसम: दिन में भीषण गर्मी और शाम को बदली हवाओं से राहत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अशोकनगर

•

image

Manoj Vishwkarma

•

Updated: 6 May 2022, 11:16 PM IST

Weather News : ऊपरी हवा का चक्रवात तो छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी का अनुमान

Weather News : ऊपरी हवा का चक्रवात तो छाए बादल, हल्की बूंदाबांदी का अनुमान

अशोकनगर. पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम फिर बदल गया है। जहंा दिन में भीषण गर्मी और तेज तपन रही, तो वहीं शाम को घने बादल छा गए और 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तरी हवाएं चलने लगी। बदली हवाओं ने गर्मी से राहत दी। हालांकि नमी बढऩे से घरों के अंदर उमस का अहसास रहा।

जहां गुरुवार रात से आसमान में बादल छाने लगे थे, लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर के समय अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआए जो सामान्य से अधिक रहा। इससे दिन के समय भीषण गर्मी रही। लेकिन शाम को चार बजे से अचानक घने बादल छा गए और कुछ देर बाद ही तेज हवाएं चलने लगीं। उत्तर से आई तेज हवाओं से मौसम से गर्मी गायब हो गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बादल छाने और हवा चलने से खरीदी केंद्रों पर रखे गेहूं को समितियों के कर्मचारी ढकने में जुटे रहे। वहीं रात का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बूंदाबांदी का अनुमान

मौसम अधिकारी पीके शाह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसम में बदलाव हुआ है। वहीं ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना होने से आसमान में बादल छा गए हैं, इससे हल्की बूंदाबांदी व मौसम एक-दो दिन तक ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। एक दो दिन बाद फिर से तापमान में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।


इधर, पुलिस ने लाठियों से पीटा तो सिर से निकलने लगा खून

अशोकनगर. शहर में रुद्राक्ष और जड़ी-बूटियां बेचने वाले डेरों की एक महिला घायल अवस्था में जिला अस्पताल पहुंची, जिसके सिर से खून बह रहा था। साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आकर उसके पति को पीटा और वह बचाने पहुंची तो उसे भी लाठियों से पीटा।
कटनी क्षेत्र की रहने वाली 28 वर्षीय गुल्लू पत्नी गप्पू आदिवासी का कहना है कि वह अपने पति व डेरे के अन्य लोगों के साथ आई है। जो सभी तहसील के सामने तंबू लगाकर रह रहे हैं और शहर में रुद्राक्ष व जड़ी बूटी बेचते हैं। रुद्राक्ष बेचने गए पति का शहर में किसी से विवाद हो गया था और शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे पुलिस ने आकर पति को पीटा, जब वह बचाने पहुंची तो लाठियों से उसे भी पीटा। जिससे सिर में चोट लग जाने से खून बहने लगा। हालांकि किस थाने की पुलिस ने पीटा, इसके बारे में वह कुछ नहीं बता पा रही है।