10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वुशू खिलाड़ी गुंजन को राष्ट्रीय पंख अवार्ड, 20 फरवरी को सीएम मोहन यादव करेंगे सम्मानित

जिले में भले ही वुशू खेल और खिलाड़ियों को कोई सुविधा न हों जिनमें खेल सामाग्री, इंडोर हॉल आदि कुछ नहीं हैं लेकिन प्रदेश स्तर पर जिले के वुशू खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश शासन और कई संस्थाओं ने सराहना की है। लगातार मेहनत और अच्छे मार्गदर्शन से जिले के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं....इस लिस्ट में अब गुंजन शर्मा का नाम भी जुड़ गया है...

2 min read
Google source verification
wushu_sports_girl_gunjan_of_mp_won_pankh_award_cm_mohan_yadav_will_honor.jpg

विश्वामित्र अवार्डी वुशू कोच ब्रजेश धुरेंटे के कुशल मार्गदर्शन में लगातार शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे है। जिले में भले ही वुशू खेल और खिलाड़ियों को कोई सुविधा न हों जिनमें खेल सामाग्री, इंडोर हॉल आदि कुछ नहीं हैं लेकिन प्रदेश स्तर पर जिले के बुशू खिलाड़ियों को मध्यप्रदेश शासन एवं कई संस्थाओं ने सराहना की हैं। खिलाड़ियों की लगातार मेहनत और अच्छे मार्गदर्शन से जिले के खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। वुशू खेल की उपलब्धियों में एक और उपलब्धि में दिनेश कुमार शर्मा की बेटी गुंजन शर्मा का नाम जुड़ गया है जिन्हें प्रदेश में कई स्वर्ण पदक और लगातार राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन के आधार पर मुख्यमंत्री मोहन सिंह यादव 20 फरवरी को सम्मानित करेंगे।

ये भी पढ़ें : Weather forecast: फिर बदला मौसम, इन 21 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट गिरेगी बिजली

यह अवार्ड कार्यक्रम भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे ऑडोटोरियम हॉल में किया जाएगा। यह पुरस्कार राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर उपलब्धियों के लिए पूरे प्रदेश के 52 खिलाड़ियों को अलग-अलग खेलों में दिया जा रहा है। यह पंख अवार्ड उन्ही खेलों में दिया जाता है जो भारत सरकार खेल मंत्रालय एवं भारतीय ओलिंपिक संघ से मान्यता प्राप्त हैं। जिले से वर्ष 2023-24 के लिए वुशू खिलाड़ी गुंजन शर्मा को चयनित किया गया है इससे पूर्व वर्ष 2022 में अशोकनगर की वुशू खिलाड़ी पल्लवी चौहान को पंख अवार्ड से सम्मानित किया गया था। गुंजन शर्मा को पंख अवार्ड में चयनित होने पर जिला वुशू संघ अध्यक्ष दया सिंह संधू, जिला कुराश संघ अध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी, वुशू कोच राजदीप सिंह, मुस्ताक खान, विनोद पाल, रविन्द्र परिहार, पवन जाटव, आरती विश्कर्मा, जिला खेल अधिकारी ओपी शर्मा सहित अन्य बधाई दी।

ये भी पढ़ें : 1 साल बाद अब 3 करोड़ के हीरों की होगी नीलामी
ये भी पढ़ें :इस शहर में बनेगा प्रदेश का पहला बिना खंभों का 'पैगोडा', जानें क्या है ये किस धर्म का है प्रतीक