
Cambodia casino fire: Ten dead in blaze on Thai border
थाईलैंड की सीमा पर कंबोडिया के एक होटल-कसीनो में आग लगने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई। सीमावर्ती कस्बे पोइपेट (Poipet) में ग्रैंड डायमंड सिटी होटल-कसीनो (Grand Diamond City Hotel-Casino)में स्थानीय समयानुसार सुबह 8.30 बजे आग लगी। पुलिस ने बताया कि इमारत में आग लगने के समय करीब 400 लोग मौजूद थे। 53 को तुरंत रेस्क्यू किया गया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहा है कि लोग ऊपरी मंजिल से कूद रहे हैं या गिर रहे हैं। आग के कारणों का पता नहीं चला है।
घायलों को अस्पताल भेजा
थाई विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी के अनुसार कुछ घायलों को थाईलैंड के सा केओ प्रांत के अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। पोइपेट दोनों देशों के बीच एक महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पॉइंट है। यह अपने कैसीनो के लिए भी लोकप्रिय है, जहां कई थाई नागरिक आते हैं क्योंकि थाईलैंड में जुआ ज्यादातर अवैध है।
पांचवीं मंजिल से कूदे लोग
पोइपेट के ग्रैंड डायमंड सिटी होटल में करीब 50 लोगों के फंसे होने की खबर है क्योंकि आग कई घंटों तक भड़कती रही। घटनास्थल के चौंकाने वाले फुटेज में लोगों को पांचवीं मंजिल से आग से बचने के लिए कूदते हुए नीचे जमीन पर गिरते हुए दिखाया गया है। इमारत के आंशिक रूप से गिरने की भी सूचना है। अग्निशामकों ने बाद में आग पर लगभग 70% नियंत्रण का दावा किया।
अभी भी फंसे हुए लोग
सोशल मीडिया पर अपुष्ट रिपोर्टों में कहा गया है कि आग होटल और कैसीनो परिसर में लगभग छह घंटे से अनियंत्रित जल रही थी, एक वीडियो क्लिप में छत का एक बड़ा हिस्सा अभी भी जलता हुआ दिख रहा है। रिपोर्टों के अनुसार 50 लोग अब भी फंसे हुए हैं।
Published on:
29 Dec 2022 10:32 am
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
