27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान: 2008 मुंबई हमलों पर पाकिस्तान में सियासी भूचाल, नवाज शरीफ ने गद्दारी के आरोपों को खारिज किया

नवाज शरीफ ने कहा कि पाक की सरजमीं से मोहब्बत के कारण ही उनका परिवार भारत से यहां आया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 23 Oct 2018, 10:30 AM IST

nawaz sharif

पाकिस्तान: 2008 मुंबई हमलों पर पाकिस्तान में सियासी भूचाल, नवाज शरीफ ने गद्दारी के आरोपों को खारिज किया

लाहौर। 2008 मुंबई हमलों को लेकर पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल की स्थिति पैदा हो गई है। इस मामले में बयान देकर देशद्रोह के आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ ने अपने ऊपर लगे आरोपों को दृढ़ता से खारिज किया। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने सोमवार को कहा की वह गद्दार नहीं हैं और अपने ऊपर लगे इस तरह के आरोपों को सिरे से नकारते हैं। शरीफ ने लाहौर हाईकोर्ट में उनके खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान यह बात कही। लाहौर हाईकोर्ट में दिए अपने बयान में नवाज शरीफ ने कहा, "मुझे और मेरे परिवार को पाकिस्तान की मिट्टी से जर्रे-जर्रे से मोहब्बत है।' नवाज शरीफ ने कहा कि पाक की सरजमीं से मोहब्बत के कारण ही उनका परिवार भारत से यहां आया था।

क्या है मामला

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज के खिलाफ अदालत में याचिका दायर कर देशद्रोह का आरोप लगाया गया था और मांग की गई थी कि पाकिस्तान को दुनिया के सामने शर्मशार करने वाले एक बयान के चलते उन्हें देशद्रोही करार देकर कार्रवाई की जाए। नवाज शरीफ पर आरोप लगाने वाली याचिकाकर्ता अमीना मालिक ने बताया कि शरीफ ने पिछले साल मई में कहा था कि मुंबई आतंकवादी हमले में शामिल लोग असल में पाकिस्तानी थे। अमीना ने शरीफ पर आरोप लगाया है कि 2008 में हुए मुंबई बम धमाकों के बारे में उन्होंने कहा कि यह एक आतंकवादी हमला था जिसमें पाकिस्तानी लोग शामिल थे। उस समय इस बयान के बाद पाकिस्तान की राजनीति में भूचाल आ गया था। लाहौर हाईकोर्ट में एक याचिका दायर कर मांग की गई थी कि इस बयान से पाकिस्तान दुनिया भर के सामने शर्मसार हुआ है, इसलिए पाकिस्तान को दंडित किया जाए। जस्टिस मजहर अली नकवी की अगुवाई वाली अदालत की पीठ मामले की सुनवाई 12 नवंबर को करेगी।

बता दें कि लश्कर-ए-तैयबा के दस पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में 26 नवम्बर 2008 को बड़े आतंकी हमले को अंजाम दिया था जिसमें कम से कम 166 लोग मारे गए थे। भारतीय सुरक्षाबलों ने नौ हमलावरों को मार गिराया था जबकि एक आतंकवादी अजमल कसाब पकड़ा गया था जिसे बाद में मुकदमा चलाकर फांसी दे दी गई थी।

क्या कहा शरीफ ने

अदालत में दाखिल अपने जवाब में पूर्व पीएम शरीफ ने कहा, ‘जिस व्यक्ति ने इस मुल्क को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया वह कैसे गद्दार हो सकता है? इस महीने हुए उप चुनाव में जिसकी पार्टी को किसी अन्य दल की तुलना में सबसे अधिक मत मिले हों क्या वह गद्दार हो सकता है? मैं लाखों पाकिस्तानियों का प्रतिनिधित्व करता हूं, क्या वह गद्दार हो सकते हैं ? पाकिस्तान के लिए बेपनाह मोहब्बत की वजह से उनका परिवार भारत से यहां आया था। क्या सिर्फ एक बयान की वजह से मैं और मेरा परिवार गद्दार हो गए ? गद्दारी के आरोपों को नकारते हुए नवाज शरीफ ने कहा, ‘मुझे और मेरे परिवार को पाकिस्तानकी मिटटी के जर्रे जर्रे से मोहब्बत है।

खाकान अब्बासी ने भी दर्ज किया बयान

इससे मामले में आरोपों का सामना कर रहे पाकिस्तान के एक और पूर्व पीएम खाकान अब्बासी ने इस बात से इनकार कर दिया कि उन्होंने मुंबई आतंकवादी हमलों में शामिल होने वाले लोगों के बारे में शरीफ की टिप्पणी के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक की जानकारी किसी और से साझा की थी। नवाज शरीफ का इंटरव्यू लेने वाले पत्रकार अलमेडा ने भी कहा कि इस मामले में उनकी कोई गलती नहीं है क्योंकि उन्होंने महज शरीफ का इंटरव्यू लिया था। एक अन्य पक्षकार पाकिस्तान इलेक्ट्रानिक मीडिया रेग्यूलेटरी अथॉरिटी ने भी अपना जवाब दाखिल करते हुए कहा कि उसकी सफाई को पाकिस्तान प्रेस परिषद के पास भेज दिया गया है।