27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तान ने चमन सीमा को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए खोला, तनाव के कारण बीते एक हफ्ते से था बंद

रास्ता बंद होने से सीमावर्ती शहर चमन और स्पिन बोल्डक में व्यापारिक गतिविधियां रुक गई थीं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 22 Oct 2018, 7:58 PM IST

afghanistan

पाकिस्तान ने चमन सीमा को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए खोला, तनाव के कारण बीते एक हफ्ते से था बंद

लाहौर। पाकिस्तान ने चमन स्थित अफगानिस्तान से लगी अपनी सीमा को व्यवसायिक गतिविधियों के लिए खोल दिया है। मीडिया के अनुसार पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में संसदीय चुनाव के कारण चमन और तोरखम स्थित सीमाएं बंद कर दी थीं,जिससे सीमावर्ती शहर चमन और स्पिन बोल्डक में व्यापारिक गतिविधियां रुक गई थीं। इसके अलावा सीमा पर बीते कुछ दिनों में फायरिंग की घटनाएं सामने आईं। इससे दोनों के बीच तनाव बढ़ गया। इस कदम से दोनों देशों के हजारों नागरिक फंसे गए थे। गौरतलब है कि चमन बलूचिस्तान की सीमा पर है। इसकी मदद से करोड़ों रुपए का व्यापार अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच होता है।

60 किमी उत्तर की ओर सीमा पर गोलीबारी की

पाक अधिकारियों के अनुसार तंदह दारा सरोचन इलाके में सीमा पर बाड़ लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान अफगान सैनिकों ने पाकिस्तान के सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पाक सैनिकों ने भी फायरिंग की। सूत्रों के मुताबिक,अफगान सैनिकों ने गोलीबारी से पहले पाक सुरक्षाबलों पर टिप्पणी भी की। इस दौरान करीब पांच घंटे तक गोलीबारी चलती रही। अधिकारियों के मुताबिक देर शाम को गोलीबारी बंद हो गई थी।

दोनों देशों के लिए खास है फ्रेंडशिप गेट

चमन अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच उत्तरी पश्चिमी सीमा में स्थित एक सीमावर्ती शहर है। यह बलूचिस्तान प्रांत का एक महत्वपूर्ण शहर है। चमन अफगानिस्तान के कंधार प्रांत में पड़ोसी स्पिन बोल्डक के साथ पाकिस्तान को जोड़ता है। अंग्रेजी काल के दौरान चमन एक महत्वपूर्ण शहर था। अंग्रेजों के समय से कई खोजकर्ता लेखकों ने इस पर कई लेख लिखे हैं। चमन के पास एक रेलवे स्टेशन है। ट्रेन कंधार के साथ-साथ अफगानिस्तान के अन्य हिस्सों के साथ सेवाएं देती है। एक यात्री ट्रेन रोज चमन और क्वेटा के बीच चलती है। 2008 में इस रेलवे को अफगानिस्तान के माध्यम से मध्य एशिया में विस्तार करने का प्रस्ताव रखा गया था,लेकिन चूंकि नाटो और पाकिस्तान सरकार की समस्याएं बढ़ी हैं,इसलिए निकट भविष्य में यह परियोजना संभव नहीं हो सकती है।