तीन दिन पुरानी युद्ध विराम संधि को पूरी तरह से नजरअंदाज करके तालिबान लगातार अफगानी सैन्य अड्डों पर हमले कर रहा है। सिर्फ 24 घंटों में तालिबान ने 33 हमले किए हैं। इसमें कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि 29 लोग घायल भी हुए हैं। इस हालत को देखकर यह डील बुरी तरह असफल होते नजर आ रही है। हालांकि, इसी बीच अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया है कि उनकी तालिबानी नेता मुल्ला अब्दुल गनी बरादर से फोन पर बात हुई, जो बेहद अच्छी रही। इस फोन वार्तालाप की तालिबान प्रवक्ता ने भी पुष्टि की है।