22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अफगानिस्तान में हवाई हमले में 62 आतंकी मारे गए

सेना के विमान ने बीते 24 घंटों में मारूफ जिले में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें एक प्रमुख कमांडर समेत कई आतंकवादी मारे गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pritesh Gupta

•

Updated: 17 Jul 2018, 4:31 PM IST

काबुल। अफगानिस्तान के कांधार प्रांत में हवाई हमले में कम से कम 62 आतंकियों की मौत हो गई। एक सैन्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। एक विदेशी समाचार एजेंसी के अनुसार, अधिकारी ने कहा, 'सेना के विमान ने बीते 24 घंटों में मारूफ जिले में तालिबान के ठिकानों पर हमले किए, जिसमें एक प्रमुख कमांडर समेत कई आतंकवादी मारे गए।'

जलालाबाद भी आतंकियों का बड़ा निशाना

हफ्तेभर पहले ही जलालाबाद के ननगाहर प्रांत में भी आतंकी हमला हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सरकारी बिल्डिंग पर हुए इस हमले में 10 लोगों की मौत हो गई थी और 10 घायल हो गए हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई गई थी। यह बिल्डिंग एक सरकारी शिक्षा विभाग की बिल्डिंग है। यहां करीब दो घंटों तक एनकाउंटर चलता रहा।

सिख-हिंदुओं की बड़ी संख्या में मौत

जलालाबाद में ही पिछले दिनों एक बस पर आत्‍मघाती हमला हुआ था जिसमें सिख और हिंदू समुदाय के करीब 19 लोगों की मौत हो गई थी। गौरतलब है कि अफगानिस्तान लंबे समय से युद्ध का मैदान बना हुआ है। यहां तालिबान और अमरीका के बीच संघर्ष चल रहा है। साथ-साथ इस्लामिक स्टेट्स ऑफ इराक एंड सीरिया भी मैदान में है। थोड़े-थोड़े अंतराल में यहां आत्मघाती हमले होते रहते हैं। कई देशों के दूतावास भी हमलों का शिकार बन चुके हैं।

अब सिर्फ एक बार मिलेगा H1B वीजा के आवेदन का मौका, खारिज हुआ तो कहानी खत्म

11 सैनिकों की भी हुई थी हत्या

इसी हफ्ते अफगानिस्तान के पश्चिमी फराह प्रांत में चरमपंथियों ने 11 सैनिकों की हत्या कर दी थी। आतंकियों ने यह हमला एक चेक प्वॉइंट पर अंजाम दिया था। इसी दौरान बुलुक जिले में आतंकियों से हुई मुठभेड़ में भी चार और सैनिक घायल हो गए थे। इस घटना में नौ चरमपंथियों के मारे जाने की भी खबर मिली थी।

मुंबई के गड्ढों पर गर्म सियासत, मनसे ने पीडब्लयूडी ऑफिस में की तोड़फोड़