विशेषज्ञों का अनुमान है कि लोग तालिबान के डर से घर से नहीं निकल। इस कारण मतदान प्रतिशत घट गया। आपको याद दिला दें कि अफगानिस्तान में राष्ट्रपति चुनाव से पहले ही अमरीका ने अपनी सेनाओं में कटौती का ऐलान किया था। शनिवार देर रात को चुनाव के गैर आधिकारिक आंकड़ें जारी हुए। इसके अनुसार देश के महज 20 लाख मतदाता वोटिंग के लिए पहुंचे। जबकि, एक करोड़ से अधिक मतदाता रजिस्टर हैं। आसान शब्दों में सिर्फ 20 फीसदी वोटिंग दर्ज हुई।