धमाके के बाद पाकिस्तान की तीन प्रमुख पार्टियों (पीएमएलएन, पीपीपी, पीटीआई) या उनके नेताओं ने इस घटना की निंदा की है। पीटीआई के चेयरमैन इमरान ख़ान ने ट्वीट किया, "क्वेटा में हुए निंदनीय आंतकी हमला पाकिस्तान के दुश्मनों द्वारा हमारी लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने के लिए हुआ है। बेगुनाह लोगों के मारे जाने से दुखी हूं. पाकिस्तानियों को भारी तादाद में मतदान करके आतंकी मंसूबों को हराना चाहिए."