28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस: रक्षा संयंत्र में बड़ा धमाका, 3 की मौत

यह संयंत्र पुराने गोला बारूद और विषाक्त रॉकेट ईंधन के निपटान का केंद्र है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 1 Sep 2018, 8:13 AM IST

russia blast

रूस: रक्षा संयंत्र में बड़ा धमाका, 3 की मौत

मास्को। रूस के निज्नी नावगोरोड क्षेत्र में स्थित स्वेड्लोव रक्षा संयंत्र में शुक्रवार को अचानक से धमाका होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई। रूसी समाचार एजेंसी तास ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि धमाके में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए हैं। धमाके के बाद तीन अन्य लोग लापता बताये गए हैं। संयंत्र के मुख्य अभियंता मिखाइल लेबेदेव ने कहा कि विस्फोट रूसी रक्षा मंत्रालय द्वारा पुरानी बारूदी सुरंगों को नष्ट करने के दौरान हुआ। बताया जा रहा है कि यह संयंत्र यूरोप में सुरक्षा और सहयोग संगठन द्वारा वित्त पोषित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों के तहत पुराने गोला बारूद और विषाक्त रॉकेट ईंधन के निपटान का केंद्र है।

मृतकों की संख्या बढ़ने का अनुमान

रूसी मीडिया की खबरों में दावा किया गया है कि धमाके में सात लोगों की मौत हो गई है। समाचार एजेंसी स्पूतनिक ने अपनी खबरों में कहा है कि सात लोगों की मौत हो गई है जबकि चार अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। रूस के आपातकालीन मंत्रालय के निज्नी नोव्गोरोड के क्षेत्रीय विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार अब तक मृतकों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं हुई है। मृतकों की संख्या की अब भी पुष्टि की जा रही है। क्योंकि अलग-अलग माध्यमों में मरने वालों की संख्या अलग-अलग बताई गयी है।

राहत और बचाव कार्य जारी

रूसी पुलिस मुख्यालय के बयान के अनुसार, "धमाके के बाद लगी आग को बुझाने के लिए आग बुझाने का प्रयास जारी है। माना जा रहा है कि अभी पांच लोग मलबे में फंसे हुए हैं। विस्फोट के बाद मास्को के 400 किलोमीटर पूर्व में ज़र्ज़िंस्क शहर में सेवरडलोव संयंत्र में भी काम रोका। जिन चार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें से दो गंभीर स्थिति में हैं। बता दें कि रूस के ज़र्ज़िंस्क को अपने कई रासायनिक संयंत्रों के कारण दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक माना जाता है।