
Attack On ISKON Radhakanta Temple In Dhaka Bangladesh Many Injured
बांग्लादेश में भले ही अल्पसंख्यकों की हितों और रक्षा को लेकर दावे किए जाते रहे हों, लेकिन हकीकत इसके उलट ही है। एक बार फिर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हुआ है। यहां अस्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर किए जा रहे हसीना सरकार के सभी दावे बौने साबित हो गए हैं। मामला बांग्लादेश की राजधानी ढाका का है। जहां ISKON राधाकांत मंदिर में भीड़ ने धावा बोल दिया। इस हमले में तोड़फोड़ की गई और भीड़ यहां रखी कीमती वस्तुओं को भी लूट ले गई। खास बात यह है कि इस हमले में कई लोगों के जख्मी होने की भी जानकारी सामने आई है।
किसने किया हमला?
ढाका के वारी में 222 लाल मोहन साहा स्ट्रीट में स्थित इस्कॉन राधाकांता मंदिर में 17 मार्च शाम 7 बजे ये हमला हुआ। ये हमला हाजी सैफुल्लाह की अगुआई में 200 से ज्यादा लोगों की भीड़ ने किया।
यह भी पढ़ें - भारत की नकल में पाकिस्तान नहीं लगा पाया अकल, लॉन्च होते ही फुस्स हुई मिसाइल, किरकिरी के बाद नहीं दिया बयान
इस हमले के दौरान एक बार फिर मंदिर में तोड़फोड़ की गई और भीड़ ने लूट पाट भी मचाई। हमले में सुमंत्रा चंद्र श्रवण, निहार हल्दार, राजीव भद्र समेत कई लोगों के जख्मी होने की सूचना भी मिली है।
बांग्लादेश में हिंदुओं पर लगातार बढ़ रहे हमले
ये पहली बार नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमला हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में हिंदुओं और उनके मंदिर पर लगातार हमले की घटनाएं सामने आई हैं। पिछले साल ही नवरात्रि के दौरान कुछ दुर्गा पूजा पंडालों पर हमले किए गए थे।
इस दौरान कई मंदिरों पर भी हमले हुए थे। इस हिंसा में 2 हिंदुओं समेत 7 लोगों की मौत हुई थी। तब भी ढाका स्थित इस्कॉन मंदिर पर हमला हुआ था।
9 साल में 3600 से ज्यादा हमले
अकेले बांग्लादेश की बात करें तो यहां बीते 9 वर्षों में हिंदुओं पर करीब 3600 बार हमले किए गए हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक अधिकारों पर काम कर रही संस्था AKS के आंकड़ों से ये खुलासा हुआ है। जिसके मुताबिक एक दशक के अंदर 3679 बार हिंदुओं को हमलों का सामना करना पड़ा है।
इस दौरान 1678 मामले धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ और हथियारबंद हमलों के सामने आए। इसके अलावा घरों-मकानों में तोड़-फोड़ और आगजनी समेत हिंदू समुदाय को निशाना बनाकर लगातार हमले किए गए।
यह भी पढ़ें - बांग्लादेशी आतंकियों का तालिबानी कनेक्शन, चौथी-आठवीं पास आतंकी का खतरनाक मकसद हुआ उजागर
Published on:
18 Mar 2022 12:28 pm

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
