28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी का फरमान, 6 इंच की दूरी पर रहें लड़के-लड़कियां

यूनिवर्सिटी के इस 6 इंच दूरी वाले बेतुके नियम को जब कराची कैंपस में जारी किया गया तो छात्रों ने जमकर हंगामा काटा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 24 May 2018, 10:33 AM IST

Bahria University

पाकिस्तानी यूनिवर्सिटी का फरमान, 6 इंच की दूरी पर रहें लड़के-लड़कियां

नई दिल्ली। स्कूल-कॉलेजों में लड़के-लड़कियों के ड्रेस, बातचीत और फोन को लेकर अबतक आपने फरमान और नियम सुने होंगे लेकिन पाकिस्तान की एक यूनिवर्सिटी ने बेतुका नियम बनाया है। बाहरिया यूनिवर्सिटी ने एक अधिसूचना जारी कर कहा है कि अब कैंपस में लड़के-लड़कियों के बीच कम के कम छह इंच की दूरी होनी चाहिए।

तीन कैंपस में लागू हुआ 6 इंच का नियम
पूरे पाकिस्तान में बाहरिया यूनिवर्सिटी के तीन ब्रांच हैं। नई अधिसूचना के बाद कराची, लाहौर और इस्लामाबाद कैंपस में ये नियम लागू कर दिया गया है। जिसके तहत जिस वक्त लड़का-लड़की साथ होंगे उनके बीच छह इंच की दूरी बनाए रखना होगा। ऐसा नहीं करने पर नियमों के मुताबित उनके खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी की ओर से यह भी कहा गया है इस नियम को ड्रेस कोड ही समझें।

यह भी पढ़ें: निपाह वायरस को लेकर 5 राज्यों में अलर्ट, हिमाचल में 20 चमगादड़ों के शव से हड़कंप

चरित्र निर्माण के लिए ऐसा नियम?
पाकिस्तानी अखबार डॉन की वेबसाइट ने लिखा है कि बाहरिया यूनिवर्सिटी के इस अजीबो-गरीब नियम का जमकर विरोध भी हो रहा है। फेडरेशन ऑफ ऑल पाकिस्तान यूनिवर्सिटीज एकेडमिक स्टाफ एसोसिएशन ने इस अधिसूचना को तुरंत वापस लेने को कहा है। एफएपीयूएसए के अध्यक्ष डॉक्टर कलीमुल्लाह बारेच ने कहा कि ये एक हास्यास्पद अधिसूचना है। इससे छात्रों के बीच भ्रम पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि चरित्र निर्माण के लिए ऐसे नियम की जरूरत नहीं होती है।

छूने पर भी लगी पाबंदी
यूनिवर्सिटी के इस बेतुके नियम को जब कराची कैंपस में जारी किया गया तो छात्रों ने जमकर हंगामा काटा। सोशल मीडिया पर भी अधिसूचना की कॉपी जमकर वायरल हो रही है। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कैंपस में रहने के दौरान महिला और पुरुष एक दूसरे को छू भी नहीं सकते हैं।

निजता रहेगी सुरक्षित: बाहरिया यूनिवर्सिटी
बेतुके नियम के विरोध पर बाहरिया यूनिवर्सिटी ने अपनी सफाई भी दी है। यूनिवर्सिटी प्रवक्ता ने कहा कि इस अधिसूचना का उद्देश्य छात्रों के बीच अनुशासन बनाए रखना है। छह इंच की दूरी के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे लड़का-लड़की की निजता सुरक्षित रहेगी।