26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bangladesh ने भारत के निर्यात पर लगाई पाबंदी, व्यापारियों को हो रहा तगड़ा घाटा

Highlights पेट्रापोल सीमा से बांग्लादेश (Bangladesh) के लिए भारत से निर्यात (Export) की गई वस्तुओं को रोक दिया गया है। भारत ने पेट्रापोल (Petrapol)से बांग्लादेश के माल के आयात को मंजूरी नही दी है, ऐसे में बांग्लादेश के व्यापारी नाराज हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 3 Jul 2020, 11:45 AM IST

Bangladesh traders

बांग्लादेश के व्यापारियों ने सामान रोका।

कोलकाता। बांग्लादेश (Bangladesh) ने अपना सामान निर्यात (Export) करने की अनुमति न मिलने पर भारत के व्यापारियों को तंग करना शुरू कर दिया है। उन्होंने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी। पहली बार बांग्लादेशी व्यापारियों ने भारत से आए सामानों को पेट्रापोल सीमा पर ही रोक दिया है। भारतीय निर्यातक संगठनों के महासंघ (फियो) के एक अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है।

अधिकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल में पेट्रापोल सीमा (Petrapol Border) से बांग्लादेश के लिए भारत से निर्यात की गई वस्तुओं को बुधवार को कुछ निर्यातकों ने रोक लगा दी थी। भारत ने सात जून को पेट्रापोल से बांग्लादेश को माल के निर्यात की अनुमति दी थी, लेकिन बांग्लादेश से माल के आयात की अनुमति नहीं दी।

फियो के पूर्वी क्षेत्र के अध्यक्ष सुशील पटवारी का कहना है कि बांग्लादेश ने बुधवार सुबह से यह कहकर आयात बंद कर दिया है कि भारत उनके द्वारा भेजे जा रहे माल को स्वीकार नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया कि सीमा पर लगातार गतिरोध बना हुआ है।

एक अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेश निर्यातक नाराज हैं, क्योंकि भारत ने पेट्रापोल से बांग्लादेश के माल के आयात को मंजूरी नही दी। बेनापोल सीएंडएफ एजेंट्स स्टाफ एसोसिएशन के सचिव साजिदुर रहमान के अनुसार पेट्रापोल पर भारतीय रुख से बांग्लादेशी निर्यातक काफी नाराज हैं। वे इसके खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने सीमा पर आयात को पूरी तरह से बंद कर दिया है।

व्यापारियों का कहना है कि जो लोग भारत से आयात करते हैं, वे भारत को निर्यात भी करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे में बेनापोल सीमा पर निर्यात के लिए जाने वाला सामान पड़ा हुआ है,जिससे भारी नुकसान होने की संभावा है।विरोध प्रदर्शन करने वालों ने भारतीय ट्रकों के प्रवेश को बुधवार को कई घंटों तक रोककर रखा। उन्होंने कहा कि जब तक भारत आयात की अनुमति नहीं देता है सीमा बंद रहेगी। भारतीय निर्यातकों के महासंघ फियो के पूर्वी क्षेत्र के चेयरमैन सुशील पटवारी के अनुसार आज भारत से पेट्रापोल के जरिये कोई निर्यात नहीं हुआ। उन्होंने मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की मांग की।