
बीजिंग। चीन ने अमरीका से आग्रह किया है कि वह दलाईलामा गुट के साथ किसी भी तरह के संपर्क को बंद करे और कोई गैर जिम्मेदाराना बयान न दे। वह तिब्बत से जुड़े मामलों से चीन के अंदरूनी मामलों में हस्तक्षेप न करे।
चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता कंग श्वांग ने 29 अक्टूबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में ये बातें कहीं। रिपोर्ट के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के लिए अमरीका के एंबेसेडर्स-एट-लार्ज सैम ब्राउनबैक ने हाल ही में भारत में दलाईलामा से मुलाकात की।
इस मामले पर कंग श्वांग के अनुसार "चौदहवां दलाईलामा धार्मिक कार्यवाही की आड़ में लंबे अरसे से चीन को विभाजित करने में लगा हुआ एक राजनीतिक निर्वासित है। चीन किसी भी विदेशी अधिकारी के उसके साथ सभी तरह का संपर्क करने का विरोध करता है।
अमरीका ने वचन दिया था कि तिब्बत चीन का एक भाग है और वह तिब्बत की स्वतंत्रता का समर्थन नहीं करता। लेकिन अमरीकी अधिकारी की संबंधित बात और कार्रवाई अमरीका के इस वचन का उल्लंघन है। चीन इसका विरोध करता है।
Updated on:
30 Oct 2019, 4:42 PM IST
Published on:
30 Oct 2019, 4:42 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.