बीजिंग। चीन में एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल वहां की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसने वहां के एक बस ड्राइवर को हीरो बना दिया है।
हुआ कुछ ये था कि वहां की सड़क पर एक दृष्टिहीन आदमी चलता जा रहा था। जो चलते-चलते रोड के बीचो-बीच पहुंच गया था। इसी दौरान सड़क के दूसरी ओर से एक तेज रफ्तार बस आ रही थी। ऐसे में हादसा होना तो तय था। लेकिन किसी बड़ी दुर्घटना होने से पहले ही बस के ड्राइवर ने अपनी सदबुद्धी का परिचय देते हुए गाड़ी रोक दी। इसके बाद उसने हाथ पकड़कर उस नेत्रहीन को सड़क पार करने में मदद की।
इस पूरे नजारे का वीडियो बस में बैठे एक यात्री ने बनाया। उसने सोशल मीडिया पर बस ड्राइवर को हीरो का दर्जा देते हुए वीडियो शेयर किया है। इसके वायरल होने पर लोगों ने जमकर ड्राइवर की तारीफ की।