
File Photo
नई दिल्ली। कश्मीर मुद्दे पर पाकिस्तान को समर्थन करने के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत दौरे पर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में चीनी राष्ट्रपति पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। दोनों नेताओं के बीच इस बार चेन्नई के नजदीक महाबलीपुरम में अनौपचारिक शिखर सम्मेलन होगा।
सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
इस शिखर सम्मेलन को लेकर तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्वागत की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। सरकार ने खासतौर पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। इसके लिए तटों पर पानी से जुड़ी खेल गतिविधियों पर भी फिलहाल प्रतिबंध लगाया है। जानकारी के मुताबिक, कोवलम से महाबलीपुरम तक 20 किलोमीटर के क्षेत्र में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। प्रशासन ने इन इलाकों में सर्फिंग, पैडलिंग, डाइविंग और तैराकी पर बैन लगाया है।
कश्मीर मुद्दे पर नहीं होगी बातचीत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूसरी बार चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। इससे पहले दोनों के बीच ने चीन के वुहान में एक अनौपचारिक मुलाकात हुई थी। वुहान में हुई मुलाकात का कोई एजेंडा नहीं था, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी। आपको बता दें कि इस मुलाकात से पहले ही चीन के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया था कि दोनों नेताओं के बीच कश्मीर मुद्दे पर बात नहीं होगी। चीनी विदेश मंत्रालय ने कहा था कि कश्मीर का मुद्दा इतना बड़ा नहीं है कि जिसपर मुलाकात की जाए, उनके पास और भी मसले हैं जिनपर बातचीच जरूरी है।
Updated on:
02 Oct 2019 03:23 pm
Published on:
02 Oct 2019 10:06 am

बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
