1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इजरायली गोलीबारी में मारी गई नर्स के जनाजे में उमड़ी भीड़, भावुक पिता ने ऐसे जताया शोक

फिलीस्तीन के गाजा में शनिवार को हजारों की संख्या में लोग नर्स के जनाजे में शामिल हुए।

2 min read
Google source verification

image

Shweta Singh

Jun 03, 2018

Gaza-israel border dispute thousands join last rite of nurse killed

इजरायली गोलीबारी में मारी गई नर्स के जनाजे में उमड़ी भीड़, भावुक पिता ने ऐसे जताया शोक

गाजा। फिलीस्तीन के गाजा में शनिवार को हजारों की संख्या में लोग नर्स के जनाजे में शामिल हुए। इन नर्स की मौत नागरिक विरोध प्रदर्शनों के दौरान इजरायली गोलीबारी में हुई थी । मामले से संबंधित मीडिया रिपोर्ट में फिलीस्तीनी स्वास्थ्य अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि दक्षिणी गाजा में सीमा के पास एक घायल की मदद के लिए आगे आई 21 वर्षीया रजान अल-नजर इजरायल की गोलीबारी में मारी गई।

काफिले में खून से सना मेडिकल जैकेट लेकर चल रहे थे रजान के पिता
गोलाबारी में हुई मौत के खिलाफ शनिवार को गाजा की सड़कों पर काफिला उतरा, जिसमें रजान के शव को फिलीस्तीन के झंडे में लपेटकर बड़ी संख्या लोग शामिल हुए। काफिले में रजान के पिता खून से सना उसका मेडिकल जैकेट लेकर चल रहे थे जो रजान ने गोलीबारी के दौरान पहना था। वहीं उस दौरान अन्य लोग इस घटना का बदला लेने की मांग कर रहे थे।

मेडिकल रिलीफ सोसाइटी ने जाहिर किया गुस्सा
फिलीस्तीन की मेडिकल रिलीफ सोसाइटी का कहना है कि रजान एक घायल प्रदर्शनकारी की मदद के लिए आगे आई थी और उसे गोली मार दी गई। उन्होंने अपने बयान में गुस्सा जताते हुए कहा, 'जेनेवा कन्वेंशन के तहत मेडिकलकर्मियों पर गोलीबारी करना युद्धअपराध है।'

इजरायली सेना ने भी इस घटना के बाद बयान जारी किया
मध्यपूर्व के लिए संयुक्त राष्ट्र के दूत निकोलई म्लादेनोव ने ट्वीट कर कहा कि इजरायल को अपनी सैन्य कार्रवाई की जांच करनी चाहिए और हमास को सीमा पर इस तरह की घटनाओं से बचना चाहिए। वहीं इजरायली सेना ने भी इस घटना के बाद बयान जारी किया। उनका कहना है कि सेना मौत की जांच करेगी।

गाजा-इजराइल सीमा पर हुई थी घातक हिंसा
गौरतलब है कि यह घटना गाजा-इजराइल सीमा पर सप्ताहभर पहले हुई घातक हिंसा के बाद हुई है। इस दौरान इजरायली सेना की गोलीबारी में नर्स रजान के अलावा 100 से अधिक प्रदर्शनकारी फिलीस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई थी।

Story Loader