5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टीवी इंटरव्यू में पत्नी बुशरा ने की इमरान खान की तारीफ, कहा जल्द बदलेगी पाकिस्तान की तकदीर

इमरान खान की तीसरी पत्नी पत्नी बुशरा बीबी पहली बार एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार दिया है।

2 min read
Google source verification
Bushra Bibi-imran file photo

इमरान खान की तीसरी पत्नी ने दिया पहला इंटरव्यू, कहा- जल्द बदलेगी पाकिस्तान की तकदीर

इस्लामाबादः पाकिस्तान ने नए प्रधानमंत्री इमरान खान की तीसरी पत्नी पत्नी बुशरा बीबी पहली बार मीडिया के कैमरे के सामने आयीं हैं। एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में बुशरा पर्दे में दिख रही हैं। इस दौरान बुशरा ने इमरान खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि कई वर्षों बाद पाकिस्तान को इमरान जैसा ईमानदार नेता मिला है। बुशरा ने कहा कि पीएम साहब को कोई लालच नहीं और वे देश की खुशहाली के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इमरान के पास कोई जादू की छड़ी नहीं है लेकिन अल्लाह चाहेंगे तो जल्द ही पाकिस्तान की तकदीर बदल जाएगी। उन्होंने कहा कि हालात सुधरने में थोड़ा समय लगेगा लेकिन उम्मीद है खान साहब नया पाकिस्तान का सपना साकार करेंगे।

वैवाहिक जीवन पर की खुलकर बात
इमरान खान की तीसरी पत्नी बुशरा ने टीवी चैनल पर अपने वैवाहिक जीवन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि शादी के बाद दोनों की जिंदगी में काफी बदलाव आया है। बुशरा ने बताया कि इमरान खान रात 12 बजे के बाद ही घर पर लौटते हैं। उसके बाद हम लोग सुबह आठ या नौ बजे सोकर उठते है तो बात करते हैं। बुशरा ने कहा कि जब तक इमरान खान घर नहीं आते तब तक वह खुदा को याद करने और धार्मिक किताबें पढ़ने में ही लगाती हैं।

दोनों पत्नियों से अलग हैं बुशरा
बता दें कि इमरान खान की पहली शादी जेमिमा से हुई थी। जेमिमा से पहली शादी वर्ष 1995 में हुई थी। 2004 में दोनों का रिश्‍ता टूट गया। यह शादी नौ साल तक चली। खान के जेमिमा से दो बेटे हैं। इसके बाद इमरान ने दूसरी शादी पत्रकार रेहम खान से की। इन दोनों पत्नियों की जीवन शैली मॉर्डन थी। इमरान की तीसरी पत्नी बुशरा का जीवन इन दोनों से काफी अलग है। बुशरा हमेशा पर्दे में ही रहना पसंद करती हैं और इनका स्वभाव काफी धार्मिक है।