14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एशिया
इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 844 लोगों की मौत
Play video

इंडोनेशिया में भूकंप से अब तक 844 लोगों की मौत

इंडोनेशिया में भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 844 लोगों की मौत हो गई है।

Google source verification

पालू:इंडोनेशिया में भूकंप और उसके बाद आई सुनामी में 844 लोगों की मौत हो गई, जबकि व्यापक रूप से तबाही हुई है और देश भोजन और ईंधन की कमी से भी जूझ रहा है। विनाशकारी आपदा में जिन लोगों के जीवित बचे होने की उम्मीद है, उन्हें खोजने के लिए अभियान जारी है। 3,40,000 की आबादी वाला शहर पालू सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। पूरे शहर में तबाही का मंजर है, जगह-जगह शव बिखरे पड़े हैं, और तेज गर्मी के बीच राहतकर्मी लोगों के जीवित होने की उम्मीद में भूकंप में ढही इमारतों के मलबे को छान रहे हैं। उपराष्ट्रपति जूसुफ कल्ला ने कहा कि मृतकों के अंतिम आंकड़े की पुष्टि होने तक यह हजारों में पहुंच सकता है। जिन शवों की पहचान हो गई है, उन्हें सामूहिक कब्रों में दफनाने की प्रक्रिया प्रशासन ने शुरू कर दी है, ताकि रोगों के प्रसार को रोका जा सके।