27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंडोनेशिया में 6.6 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की चेतावनी नहीं

रिक्टर पैमाने पर भूकंप (Earthquake) के झटकों की तीव्रता 6.6 दर्ज समुद्र तल के नीचे 95 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र (Epicentre)
less than 1 minute read
Google source verification
Indonesia Earthquake

Indonesia Earthquake

जकार्ता। इंडोनेशिया से भूकंप ( Indonesia Earthquake ) के जोरदार झटकों की खबर आ रही है। देश के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने सोमवार को इसके बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने साफ किया कि फिलहाल सुनामी के संबंध में कोई चेतावनी ( Tsunami alert ) नहीं जारी की गई है।

समुद्र तल के नीचे 95 किलोमीटर की गहराई में भूकंप का केंद्र

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप रविवार रात 11.58 बजे आया। इसका केंद्र ( Epicentre ) बोलांग मोंगोंडो सेलातन जिले के दक्षिण-पश्चिम में 64 किलोमीटर और समुद्र तल के नीचे 95 किलोमीटर की गहराई पर था। वैसे तो अब तक इन झटकों के कारण कोई नुकसान होने या किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है। लेकिन, इतनी अधिक तीव्रता वाले भूकंप के झटकों ने लोगों का दिल दहला दिया है। जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर शरण लेते नजर आए।

Video: इंडोनेशिया में बाढ़ और भूस्खलन ने मचाया है हाहाकार, देखें नजारा

भूकंप के सबसे अधिक खतरे वाला देश है इंडोनेशिया

इसके पहले रविवार को इंडोनेशिया के पूर्वी क्षेत्र पापुआ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 दर्ज की गई। अमरीकी भूगर्भ वैज्ञानिक सर्वे ने इस बारे में जानकारी दी थी। गौरतलब है कि दक्षिण पश्चिम एशिया के द्वीप समूहों में बसा इंडोनिशया दुनिया में भूकंप के सबसे अधिक खतरे वाला देश है।