2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान: इजू द्वीप पर 5.9 तीव्रता वाला शक्तिशाली भूकंप, दहशत में लोग

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने की भूकंप की पुष्टि भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी नहीं

less than 1 minute read
Google source verification
Japan Earthquake

टोक्‍यो। जापान से एक बड़ी खबर आ रही है। वहां के इजू द्वीप समूह पर भूकंप के तगड़े झटके महसूस किए गए हैं। रिक्‍टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.9 दर्ज हुई है। इतने शक्तिशाली भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। हालांकि, गनीमत ये रही कि भूकंप से किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

सुनामी की चेतावनी नहीं

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप की पुष्टि की है। अभी इसको लेकर सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई है। इसके साथ ही भूकंप के केंद्र और गहराई समेत अन्य जानकारियों के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। वहीं, लोग अब भी इस भूकंप के कारण सहमे हुए हैं।

हजारों लोग हुए थे प्रभावित

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 19 जून को भी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। भूकंप जापान के उत्तर पश्चिमी हिस्‍से में आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.7 रिकॉर्ड की गई थी। इसका केंद्र समुद्र के उस तट के पास था जो कि निगाता और यामागाता प्रांत के समीप था। भूकंप के बाद सुनामी की भी चेतावनी जारी की गई और लहरें अवाशिमा, सकाता, साडो, वाजिमा और निगाता में देखी गईं। इसके बाद हजारों घरों की बिजली गुल हो गई। साथ ही कई सड़कों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा और रेल सेवाओं में भी बाधा पहुंची। इस आपदा में दस हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।

Story Loader