27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काबुल: जारी है गोलीबारी का सिलसिला, तीन की मौत, एक घायल

Highlights: राजधानी काबुल (Kabul) में रविवार को गोलीबारी प्रांतीय परिषद के सदस्य नासिर गैरत और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत नासिर का ड्राइवर घायल
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 8 Mar 2020, 3:10 PM IST

Afghanistan Taliban Attack

Afghanistan Taliban Attack

काबुल। अफगानिस्तान (Afghanistan) की राजधानी काबुल (Kabul) में रविवार को गोलीबारी हुई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने इस बारे में मीडिया को जानकारी दी है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट में काबुल पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, 'गोलीबारी की इस घटना में लोगर प्रांतीय परिषद के सदस्य नासिर गैरत और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।'

बंदूकधारी घटनास्थल से भागे

अधिकारी ने आगे बताया कि इस घटना में पुलिस का वाहन चालक घायल हो गया है। काबुल के दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पुलिस जिला 8 में हमले के बाद बंदूकधारी घटनास्थल से भाग गए। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने रविवार को हुई गोलीबारी की इस घटना की जिम्मेदारी नहीं ली

अफगान शांति वार्ता के बाद भी हमले

आपको बता दें कि हाल ही में दोहा में अमरीका और तालिबान के बीच शांति डील पर साइन हुआ। हालांकि, इसके बावजूद तालिबान लगातार हमले कराए जा रहा है। अब तक अफगानिस्तान के कई प्रांतों में लगातार हमले हुए हैं, जिसमें सैंकड़ों लोगों की जान चली गई।