खालिदा जिया बीते साल फरवरी से ढाका में 200 साल पुरानी जेल में बंद हैं। वह भ्रष्टाचार के दो मामलों में 10 साल के जेल की सजा काट रही हैं। पार्टी प्रवक्ता का कहना है कि खालिदा को जेल में रखना, उन्हें जमानत न देना संविधान और मानवाधिकार के विपरीत है। बीएनपी के एक्जिक्यूटिव काउंसिल के सदस्यों ने खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा बताते हुए मीडिया से बातचीत की। पार्टी ने कहा कि तत्काल पूर्व प्रधानमंत्री को रिहा किया जाना चाहिए। उन्हें पर्याप्त मेडिकल सुविधाएं मिलनी चाहिए। शेख हसीना सरकार पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह जानबूझकर खालिदा जिया का इलाज नहीं करा रही है।