10 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलेशिया: भ्रष्टाचार के मामले फंसे पूर्व पीएम नजीब रजाक, छापेमारी में 2.9 करोड़ डॉलर बरामद

मलेशियाई पुलिस पूर्व पीएम रजाक के घर पर छापा मारकर करीब 30 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 204 करोड़ रुपए जब्त किए।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

May 25, 2018

Malaysia

मलेशिया: भ्रष्टाचार के मामले फंसे पूर्व पीएम नजीब रजाकए, छापेमारी में 2.9 करोड़ डॉलर बरामद

नई दिल्ली। मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक पर लगे कथित धोखाधड़ी के आरोपों के मामले में पुलिस लगातार कर रही है। हाल ही में मलेशियाई पुलिस ने पूर्व पीएम रजाक के घर पर छापा मारकर करीब 30 मिलियन डॉलर्स यानी लगभग 204 करोड़ रुपए जब्त किए। आपको बता दें कि चालू महीने की शुरुआत में मलेशिया आम चुनाव के परिणाम सामने आए हैं। इन आम चुनाव में पूर्व पीएम रज्जाक की पार्टी को असफलता हाथ लगी थी। वहीं चुनाव में उनके प्रतिद्वंदी पूर्व पीएम महातिर मोहम्मद वाले नेशनल फ्रंट गठबंधन को भारी जीत मिली थी। चुनाव के परिणाम आने के बाद से ही पूर्व पीएम के खिलाफ पुलिस कार्रवाई जारी है।

कनाडा: इंडियन रेस्टोरेंट में भयानक विस्फोट का वीडियो आया सामने, 15 घायल

1एमडीबी में भ्रष्टाचार मामला

मलेशिया की पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2.9 करोड़ डॉलर की नकदी एक मकान से बरामद की है, जिसका संबंध मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक से होने का कयास लगाया जा रहा है। पुलिस को यह रकम सरकारी निवेश कंपनी 1एमडीबी में भ्रष्टाचार मामले की तहकीकात के दौरान मिली है। छापेमारी में नकदी के अलावा बरामद की गई 27 थैलियों में भरे जेवरात, घड़ियों और सोने की छड़ों की कीमत अभी नहीं आंकी गई है। पुलिस आयुक्त अमर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि 26 देशों की मुद्राओं के रूप में बरामद रकम को गिनने में बैंक के 22 अधिकारियों को दो दिन लगे। एमडीबी घोटाले की जांच दोबारा शुरू करने के सिलसिले में 12 ठिकानों की तलाशी ली जा चुकी है। नजीब पर इस कंपनी में अरबों डॉलर की हेराफेरी करने का आरोप है। सरकारी कोष से चार अरब डॉलर का गबन करके विदेशों में खर्च किया गया।

मुस्लिम युवक को बचाने के लिए जान हथेली पर रख भीड़ में घुसा हिंदू दरोगा, सुरक्षित निकाला बाहर

खाते में इस कोष से 68.1 करोड़ रुपए

नजीब के निजी बैंक खाते में इस कोष से 68.1 करोड़ रुपये भेजे गए। इस हेराफेरी में उनकी संलिप्तता को लेकर इसी सप्ताह भ्रष्टाचार निरोधक आयोग को उन्हें अपनी गवाही देनी पड़ी। नजीब ने किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से इनकार किया है। पुलिस ने उनके बेटे नोर अशमन और बेटी नूरयाना के घरों की भी तलाशी ली।